1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वामा
  3. आलेख
  4. 4 ways to preserve Non-stick utensils from spoiling

नॉन स्टिक बर्तनों को खराब होने से बचाना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 4 टिप्स

रसोई
इन दिनों नॉन स्टिक बर्तनों का चलन काफी बढ़ गया है। अब तो कई लोग त्योहारों व शादियों में तोहफे के रूप में नॉन स्टिक बर्तनों के सुंदर सेट एक-दूसरे को देते हैं। इनमें खाना बनाना तो बहुत आसानी होता है लेकिन इन्हें आप स्टील के बर्तनों की तरह यहां-वहां नहीं रख सकते, इन्हें आप रफ-टफ इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। यदि आप नॉन स्टिक बर्तनों की देखरेख में लापरवाही करते हैं तो वे बहुत जल्दी खराब हो जाएंगे।
 
अगर आप नॉन स्टिक बर्तनों की उम्र कई साल बढ़ना चाहते हैं, तो इन टिप्स को अपनाएं -
 
1. नॉन स्टिक बर्तनों पर केमिकल कोटिंग होती है, आपकी जरा-सी लापरवाही और स्क्रैच पड़ने से यह कोटिंग हट सकती है।
 
2. इन बर्तनों को दूसरे बर्तनों को साथ धोने के लिए सिंक में इकट्ठा न करे बल्कि इन्हें इस्तेमाल के तुरंत बाद ही धोकर रख दे।
 
3. नॉन स्टिक पैन और तवे को साफ करने के लिए हल्के साबुन और डिटर्जेंट का इस्तेमाल करें। साथ ही इन्हें धोने के लिए कठोर स्क्रब की जगह पैड वाले नरम स्क्रब का इस्तेमाल ही करें।
 
4. नॉन स्टिक बर्तनों को बहुत देर तक पानी में भिगोकर ना रखें। धोने के बाद इन्हें सूखे कपड़े से पोंछकर सूखी जगह पर रखें।