राखी अब तो बँध जाओ बंधन में
आधुनिक राखी बनी सीता
|
राखी के बारे में हमेशा यह कहा जाता है कि राखी जो भी कुछ करती है, वह सुर्खियाँ बटोरकर मशहूर होने के लिए करती है। राखी और उसका स्वयंवर! यह वाकई में हम सभी के लिए चौंकाने वाली बात है, यह सुनते ही हमारा पहला प्रश्न यही होगा कि आखिर यह कैसे हो सकता है? हर डाल-डाल पर बैठने वाली मैना आखिर एक डाल पर कैसे अपना बसेरा बनाने का सोच सकती है और वो भी राखी सावंत .... ?
हमें तो यकीन ही नहीं होता :
अभी तक तो हममें से कई लोगों को इस बात पर भरोसा नहीं है कि वाकई में राखी अपने स्वयंवर के इस रियलिटी शो के जरिए हकीकत में विवाह के बंधन में बँध जाएगी या फिर बीच राह में ही राखी को पाने की चाहत रखने वाले इन महात्वाकांक्षी युवाओं को 'यू आर इन वेटिंग' का लालीपॉप देकर कुछ समय के लिए खुश कर देगी।
| |
द्रौपदी और सीता की तरह मेरा स्वयंवर :
स्वयं की तुलना सीता व द्रौपदी से करने वाली राखी में भले ही उनके गुणों का अंशमात्र भी न हो परंतु इस लड़की का हौसला व हिम्मत वाकई में काबिलेतारीफ है। राखी को कहीं भी खड़ा कर दो और कह दो कि तुम्हें यहाँ यह बोलना है, वो बिंदास तरीके से कर दिखाएगी।
|
|
|
सीता व द्रौपदी के समय तो 20-25 नौजवान राजकुमारों के प्रस्ताव आए होंगे परंतु राखी सावंत का दूल्हा बनने के लिए लगभग 12 हजार 500 आवेदन आए। तभी तो राखी जब भी किसी भी शो में हिस्सा लेती है, उस शो की टीआरपी में जबरदस्त उछाल आ जाता है।
चकाचौंध से भरा अनूठा स्वयंवर :
राखी के स्वयंवर में घोड़े है, बाराती है, दुल्हे हैं परंतु ये क्या कन्या का दान करने वाले राखी के माता-पिता स्वयंवर की इस फ्रेम में है ही नहीं। आखिर यह आधुनिक युग का स्वयंवर जो है। राखी के स्वयंवर में एक नहीं, दो नहीं बल्कि 16 दूल्हे हैं, जो भारत के अलग-अलग प्रांतों से अपनी किस्मत आजमाने आए हैं।
आखिर हो भी क्यों न, उनके तो दोनों हाथ में लड्डू जो होंगे। अगर उनकी किस्मत ने साथ दिया तो एक आइटम गर्ल के हसबैंड बन जाएँगे और अगर बदकिस्मती रही तो मुफ्त में सुर्खियों में आ जाएँगे। भला ये भी कोई बुरा सौदा है क्या? आज तो उनके हर तरफ मजे ही मजे हैं। दुखी होगी तो उनकी गर्लफ्रेंड, जो अपने ब्वॉयफ्रेंड को छीनने के लिए रोज राखी को गालियाँ देती होंगी।
यही तो माया है हुस्न की भाई, जो अच्छे से अच्छे आदमी को भी बेकार बना देती है। हम तो बस यही दुआ करेंगे कि राखी आपका घर जल्दी से आबाद हो जाए और आप विवाह के बंधन में बँध जाएँ ताकि आपके साथ हजारों लड़कियाँ अपने ब्वॉयफ्रेंड व पति के घर वापसी की आशाएँ जगा सके।

