1. लाइफ स्‍टाइल
  2. वीमेन कॉर्नर
  3. नायिका स्पेशल
  4. Chanakya Niti on women

कितना सच है महिलाओं को लेकर आचार्य चाणक्य का ये दावा, चाणक्य नीति में मिलता है विशेष उल्लेख

chanakya niti
Chanakya’s thoughts on women: आचार्य चाणक्य को भारत का महान राजनीतिज्ञ और कुशल अर्थशास्त्री माना जाता है। उनकी प्रसिद्ध रचना "चाणक्य नीति" आज भी जीवन के विभिन्न पहलुओं में मार्गदर्शन प्रदान करती है। महिलाओं को लेकर उनके विचारों ने हमेशा चर्चा का विषय बनाया है। विशेष रूप से  एक ऐसा श्लोक जिसमें उन्होंने महिलाओं की विशेषताओं पर प्रकाश डाला है। आइये जानते हैं उस श्लोक के बारे में ...

चाणक्य नीति में क्या दावा है महिलाओं के विषय में
आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में महिलाओं के बारे में कई बातें कही हैं। यह श्लोक विशेष रूप से प्रसिद्ध है:

"स्त्रीणां द्विगुण आहारो बुद्धिस्तासां चतुर्गुणा।
साहसं षड्गुणं चैव कामोऽष्टगुण उच्यते।।"
अर्थात
महिलाओं की भूख पुरुषों से दोगुनी होती है, उनकी बुद्धि चार गुना होती है, साहस छह गुना होता है और कामना आठ गुना होती है।
यहां चाणक्य ने न केवल महिलाओं की विशेषताओं को बताया, बल्कि उनके जीवन में इन गुणों के महत्व पर भी चर्चा की है।
 
चाणक्य नीति में महिलाओं के गुणों का विश्लेषण उनके समय और अनुभव के आधार पर किया गया था। आज के संदर्भ में इन विचारों को समझना और उनका वैज्ञानिक एवं सामाजिक विश्लेषण करना आवश्यक है। चाणक्य के विचार हमें महिलाओं की शक्ति और महत्व को पहचानने की प्रेरणा देते हैं।

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।


लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
आपकी ये फेवरेट चीज, बच्चों के लिए है जहर से भी ख़तरनाक , तुरंत संभल जाइए वरना बच्चों को हो सकते हैं ये नुकसान ...