Fact Check: रेसलर अंडरटेकर ने किया किसान आंदोलन का समर्थन? जानिए सच
कई अंतरराष्ट्रीय हस्तियां देश में चल रहे किसान आंदोलन का समर्थन कर रही हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर रेसलर अंडरटेकर के कथित ट्वीट का स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में लिखा है - किसानों द्वारा उगाए फसलों के बिना हम अपने स्वस्थ शरीर के बारे में सोच भी नहीं सकते हैं।इस स्क्रीनशॉट को शेयर करते हुए दावा किया जा रहा है कि अंडरटेकर किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे हैं।
क्या है वायरल-
वायरल हो रहे ट्वीट के स्क्रीनशॉट में अंडरटेकर की एक फोटो लगी है, जिसमें उन्होंने एक पोस्टर पकड़ा हुआ है। पोस्टर में लिखा हुआ है, चलिए एकजुट होते हैं।
क्या है सच-
हमने सबसे पहले अंडरटेकर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगाला, लेकिन हमें किसान आंदोलन से जुड़ा कोई ट्वीट नहीं मिला। हालांकि, हमें उनका 17 दिसंबर 2020 का एक ट्वीट मिला, जिसमें अंडरटेकर की वही फोटो लगी हुई है, जो वायरल स्क्रीनशॉट में लगी हुई है।
फोटो शेयर करते हुए अंडरटेकर ने लिखा है- 'मेक-ए-विश फाउंडेशन को सपोर्ट करने के लिए WWE ओमेज के साथ जुड़ा है। इसके जरिए आप मुझसे मिलने का एक मौका जीत सकते हैं।'
वेबदुनिया की पड़ताल में अंडरटेकर का वायरल ट्वीट फेक निकला। अंडरटेकर ने किसान आंदोलन का समर्थन नहीं किया है।
वायरल हो रहे ट्वीट के स्क्रीनशॉट में अंडरटेकर की एक फोटो लगी है, जिसमें उन्होंने एक पोस्टर पकड़ा हुआ है। पोस्टर में लिखा हुआ है, चलिए एकजुट होते हैं।
Thanks #Undertaker for support #Undertaker #KisanAndolan #जयकिसान #FarmersProtest #FarmersCallPMforDebate pic.twitter.com/fmCq81ORY3
— #ਮੈਂ_ਵੀ_ਕਿਸਾਨ (@HarbaljitS) February 9, 2021
क्या है सच-
हमने सबसे पहले अंडरटेकर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को खंगाला, लेकिन हमें किसान आंदोलन से जुड़ा कोई ट्वीट नहीं मिला। हालांकि, हमें उनका 17 दिसंबर 2020 का एक ट्वीट मिला, जिसमें अंडरटेकर की वही फोटो लगी हुई है, जो वायरल स्क्रीनशॉट में लगी हुई है।
.@WWE has teamed up with Omaze to support the life-changing work of Make-A-Wish by offering you the chance to win a day at the @WWEPC with me.
— Undertaker (@undertaker) December 17, 2020
Enter here: https://t.co/c6uypJLiVb pic.twitter.com/wXuhrSkYpX
वेबदुनिया की पड़ताल में अंडरटेकर का वायरल ट्वीट फेक निकला। अंडरटेकर ने किसान आंदोलन का समर्थन नहीं किया है।

