Fridge Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फ्रिज कहां रखना चाहिए?
Vastu Tips for Refrigerator: किचन में फ्रिज किस दिशा में रखें
Refrigerator
वास्तु शास्त्र के अनुसार पंच तत्व की दिशा नियुक्त है। जैसे अग्नि तत्व की आग्नेय और पूर्व दिशा, जल तत्व की ईशान और उत्तर दिशा, वायु तत्व की पश्चिम और वायव्य दिशा और लोह तत्व या पृथ्वी तत्व की दक्षिण या नैऋत्य दिशा। आकाश तत्व की ब्रह्म स्थान या ईशान दिशा। फ्रिज एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम है, लेकिन इसके इसमें मौजूद गैस वायु तत्व का प्रतिनिधित्व करता है, बर्फ जल तत्व का प्रतिनिधित्व करता है और बिजली अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है।
कहां रखना चाहिए फ्रिज- ghar me fridge kaha rakhe:-
- फ्रिज के लिए घर या किचन के वायव्य कोण को सर्वोत्तम माना गया है, क्योंकि इसमें गैर और जल तत्व की अधिकता है।
- यानी, फ्रिज को घर के उत्तर-पश्चिम दिशा में रख सकते हैं।
- यदि इस कोण में रखने का स्थान नहीं है तो इसे अग्निकोण पर यानी पूर्व और दक्षिण दिशा के बीच स्थापित कर सकते हैं।
- फेंगशुई के अनुसार यदि आप अपने परिवार में सुदृढ़ संबंध और संपन्नता चाहते हैं तो फ्रिज को पश्चिम दिशा में रखना चाहिए।
- यदि आप शांति चाहते हैं तो फ्रिज को दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें।
- किचन के दक्षिण-पूर्व, पश्चिम दिशा वह जगह है जहां आपको रेफ्रिजरेटर रखना चाहिए।
कहां नहीं रखना चाहिए फ्रिज- ghar me fridge kaha Nahi rakhe:-
गलत दिशा में रेफ्रिजरेटर रखने से भोजन में उपस्थित जीवन-शक्ति का ह्रास होता है। खाने पीने की दैनिक वस्तुओं पर इसका नकारात्मक असर होता है। इससे सेहत को नुकसान पहुंचता है। दक्षिण, नैऋत्य और उत्तर दिशा में फ्रिज नहीं रखना चाहिए। फ्रिज को दक्षिण दिशा में रखने से सदा बचें, क्योंकि दक्षिण दिशा अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करती है। इससे विरोधाभासी स्थिति उत्पन्न हो जाती है। रेफ्रिजरेटर को कभी भी ईशान कोण की ओर नहीं रखना चाहिए।
फ्रिज रखने के अन्य नियम:-
- फ्रिज को कभी भी दीवार से सटा कर न रखें। दीवार से थोड़ा दूर रखें।
- फ्रिज को इस प्रकार से रखें कि इसके ऊपर सीधी धूप न आए।
- फ्रिज को माइक्रोवेब, गैस टंकी, गैस स्टोव और ओवन के पास न रखें।
- भूलकर भी कभी फ्रिज को ऐसे न रखें कि उसके सामने कोई दरवाजा हो।
- गंदा फ्रिज आपके घर में अशांति और नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है।
- फ्रिज के अंदर कई दिन का पका हुआ बासी भोजन न रखें।
