गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. वास्तु-फेंगशुई
  4. घर में हाथी की प्रतिमा रखने के 5 फायदे
Written By अनिरुद्ध जोशी

घर में हाथी की प्रतिमा रखने के 5 फायदे

Elephant Vastu | घर में हाथी की प्रतिमा रखने के 5 फायदे
वास्तु, ज्योतिष और लाल किताब में हाथी को बहुत ही शुभ माना जाता है। शास्त्रों में इस पशु का संबंध विघ्नहर्ता गणपति जी और धन की देवी लक्ष्मीजी से है। आओ जानते हैं हाथी की प्रतिमा को घर में रखने के 5 फायदे।
 
1. शयनकक्ष में पीतल का हाथी रखने या हाथी की बड़ी तस्वीर लगाने से पति-पत्नी में मतभेद खत्म होते हैं।
 
2. पीतल का हाथी बैठक रूम में रखा जाए तो यह शांति और समृद्धि कारक है। इसी के साथ यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता दिलाता है।
 
3.लाल किताब के अनुसर घर में या जेब में ठोस चांदी का हाथी रखना चाहिए। यह पंचम और द्वादश में बैठे राहु का उपाय है। इससे संतान को कष्ट नहीं होता और व्यापार में भी लाभ मिलता है।
 
4. चांदी से बने हाथी को घर की उत्तर दिशा में रखना वास्तु की दृष्टि से शुभ माना गया है। यह ऐश्वर्य का प्रतीक है।
 
5. फेंगशुई अनुसार भी हाथी की तस्वीर या मूर्ति घर में रखने से सकारात्मक उर्जा के साथ-साथ धन प्राप्ति के स्रोत बनते हैं। जिस हाथी की तस्वीर या मूर्ति में उसकी सूंड झुकी हो उसे लिविंग एरिया में लगाना चाहिए। इससे घर में सुख शांति बढ़ती है। और यदि हाथी की सूंड ऊपर की ओर उठी हुई है तो इसे तरक्की होती है, धन और संपत्ति बढ़ती है।