1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Yogi Adityanath father anand singh passes away

योगी अदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह का निधन

Yogi Adityanath father
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का सोमवार सुबह दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया। वे 89 वर्ष के थे। 
 
उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि मुख्यमंत्री के पिता का सोमवार सुबह 10 बजकर 44 मिनट पर निधन हो गया। अवस्थी ने मुख्यमंत्री के पिता के निधन पर गहरा शोक जताया। 
 
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मुख्यमंत्री योगी के पिता आनंद सिंह बिष्ट के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। गांधी ने ट्‍वीट कर कहा कि ईश्वर इस दुख की घड़ी में परिजनों को कष्ट सहने का साहस दे। भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
 
गौरतलब है कि आनंद सिंह बिष्ट की हालत पिछले कुछ दिनों से गंभीर बताई जा रही थी और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
अगला लेख
Lockdown हटाना महामारी का अंत नहीं : WHO