सम्बंधित जानकारी
- महाराष्ट्र के पूर्व CM अशोक चव्हाण भाजपा में शामिल
- मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका, जबलपुर महापौर भाजपा मेंं शामिल, राम मंदिर पर पार्टी से स्टैंड से थे नाराज
- मप्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, जबलपुर महापौर जगत बहादुर भाजपा में शामिल
- भगवा पहने AAP के भूपत भयानी ने कहा, अब मेरे क्षेत्र का विकास तय
- कांग्रेस में मेरे ब्लाउज की भी चर्चा होती थी, एक्स कांग्रेसी का छलका दर्द, 150 ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल
लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर का कांग्रेस से इस्तीफा, भाजपा में शामिल
Vibhakar Shastri news in hindi : पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पौत्र विभाकर शास्त्री ने बुधवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया। वह कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव रहे हैं। कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद उन्होंने भाजपा की सदस्यता भी ले ली।
विभाकर शास्त्री सोशल मीडिया मंच पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित पोस्ट में अपने त्यागपत्र की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सम्मानीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, मैं कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी और उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।Hon'ble Congress President Shri @kharge ji!
— Vibhakar Shastri (@VShastri_) February 14, 2024
Respected Sir,
I hereby tender my resignation from the primary membership of Indian National Congress (@INCIndia)
Regards
Vibhakar Shastri
विभाकर के इस्तीफे को उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। वे पूर्व केंद्रीय मंत्री हरिकृष्ण शास्त्री के बेटे हैं।
