सम्बंधित जानकारी
- शंभू सीमा पर दूसरे दिन भी किसानों का डेरा, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले
- Live : किसानों ने फ्लाईओवर से बैरियर्स फेंके, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, ठाकुर बोले बातचीत से निकलेगा हल
- Farmers Protest : लाल किला पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद
- Farmers Protest : दिल्ली में धारा 144 लागू, 1 माह तक किस-किस चीज पर होगी पाबंदी
- दिल्ली मार्च पर अड़े किसान, 5 घंटे की बैठक में क्यों नहीं निकला समाधान?
Farmers Protest live: हरियाणा के गृहमंत्री विज ने कहा, दिल्ली को दहलाना चाहते हैं किसान
Farmers Protest 2024 : प्रदर्शनरत किसानों के राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच करने के आह्वान के मद्देनजर दिल्ली की सीमाओं पर दूसरे दिन भी तनाव बना हुआ है। शंभू बॉर्डर पर लगातार आंसू गैस के गोले छोड़े जा रहे हैं। पल पल की जानकारी...
02:31 PM, 14th Feb
दिल्ली दहलाना चाहते हैं किसान : हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदर्शनकारी किसानों का मकसद कुछ और है। चंडीगढ़ में बात क्यों नहीं, दिल्ली में ही क्यों बात करना चाहते हैं। किसान दिल्ली को दहलाना चाहते हैं। उन्होंने कहा- एमएसपी पर रिपोर्ट 2004 में आई थी, उस समय कांग्रेस सत्ता में थी। 10 साल में उन्होंने कुछ क्यों नहीं किया?
मुझे हैरानी है कि पंजाब सरकार ने किसानों को रोकने की कोशिश नहीं की। मतलब साफ है कि किसान दिल्ली जाएंगे और वहां आतंक फैलाएं। हरियाणा में हुए पथराव में हमारे एक डीएसपी और 25 अन्य पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं।
-पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि रास्ता बंद करने से कोई हल नहीं निकलेगा। किसान राजनीति से प्रेरित नहीं हों।
01:24 PM, 14th Feb
किसानों के दिल्ली चलो मार्च के मद्देनजर पुलिस ने सिंघू और टिकरी सीमाओं पर कई स्तर के अवरोधक लगाकर वाहनों की आवाजाही रोक दी, जिससे बुधवार को दिल्ली के सीमावर्ती इलाकों में यातायात प्रभावित हुआ।
हरियाणा से सटी सिंघु और टिकरी सीमाएं यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं जबकि गाजीपुर बॉर्डर पर अभी भी विनियमित तरीके से वाहनों की आवाजाही की अनुमति है।
11:05 AM, 14th Feb
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा, किसानों को बैरिकैडिंग कर रोका गया। शंभू बॉर्डर पर आंसू गैस के गोले दागे गए। पुलिस ने हम पर फायरिंग की। हमारा किसी पार्टी से नाता नहीं। हमारा आंदोलन राजनीति से दूर।
पंढेर ने की MSP पर गारंटी की मांग।
किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं। सामान्य लोगों के लिए कठिनाई पैदा करने से समस्या का हल नहीं होगा।
बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय केंद्र को उनसे बातचीत करनी चाहिए।
किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा, कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं। सामान्य लोगों के लिए कठिनाई पैदा करने से समस्या का हल नहीं होगा।
बसपा प्रमुख मायावती ने बुधवार को कहा कि सरकार को किसानों की मांगों को गंभीरता से लेना चाहिए और उनके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय केंद्र को उनसे बातचीत करनी चाहिए।
08:38 AM, 14th Feb
किसान नेता सरवन सिंह पंढेर का बयान, हमारा प्रदर्शन जारी रहेगा। हिंसा से बचने की कोशिश करेंगे। किसानों को रास्ता दे सरकार। हमारे पीछे कोई नहीं है।
शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फिर छोड़ी आंसू गैस।
शंभू बॉर्डर पर पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर फिर छोड़ी आंसू गैस।
08:31 AM, 14th Feb
किसानों के विरोध के मद्देनजर टिकरी बॉर्डर, सिंघु बॉर्डर और गाजीपुर बॉर्डर पर भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई।
#WATCH | Delhi | Drone visuals show the security arrangements at Tikri Border, in view of the farmers' protest. pic.twitter.com/FJXyQtWbdY
— ANI (@ANI) February 14, 2024
07:41 AM, 14th Feb
पंजाब और हरियाणा सीमा के रास्ते किसान आज फिर करेंगे दिल्ली कूच। दिल्ली से सटी सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर डटे किसान।
हरियाणा सरकार ने किसानों के दिल्ली चलो आंदोलन के मद्देनजर सात जिलों में मोबाइल इंटरनेट और एक साथ कई संदेश भेजने की सेवाओं पर निलंबन मंगलवार को दो दिन बढ़ाकर 15 फरवरी तक कर दिया।
सरकार ने एक आदेश में कहा कि अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा में यह प्रतिबंध लागू रहेगा।
पंजाब सरकार ने संगरूर, पटियाला, डेरा बस्सी, मनसा और बठिंडा में स्थित अस्पतालों को अलर्ट जारी किया।
07:40 AM, 14th Feb
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अबूधाबी में करेंगे पहले हिंदू मंदिर का उद्घाटन। 27 एकड़ में बना 108 फुट ऊंचा यह मंदिर वास्तुशिल्प का चमत्कार माना जा रहा है। मंदिर के दोनों किनारों पर गंगा और यमुना नदी का पवित्र जल बहता है, जो विशाल कंटेनरों में भारत से लाया गया था।
अहलान मोदी कार्यक्रम में पीएम मोदी का खुलासा, मैंने सामान्य रूप से राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद से मंदिर के लिए आग्रह किया था। आपने बिना देर किए कहा, जहां तक लकीर खींच देंगे, वह जगह मंदिर के लिए मिल जाएगी। यह भारत के प्रति आपके प्यार का उदाहरण है।
#WATCH अबू धाबी में 'अहलान मोदी' कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "2015 में जब मैंने आप सभी की ओर से उन्हें(शेख मोहम्मद बिन जायद) अबू धाबी में एक मंदिर बनाने का प्रस्ताव दिया, तो उन्होंने तुरंत इसके लिए हां कह दी...अब इस भव्य (BAPS) मंदिर का उद्घाटन करने का समय आ… pic.twitter.com/2LSRDKQjpY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 13, 2024
