कांग्रेस में मेरे ब्लाउज की भी चर्चा होती थी, एक्स कांग्रेसी का छलका दर्द, 150 ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा में शामिल
Photo : Facebook
Bismita gogoi : एक पूर्व कांग्रेस नेत्री ने हाल ही में अपना पुराना दर्द बयान किया है। उनका यह बयान सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है और जिसकी जमकर चर्चा हो रही है।
दरअसल, कांग्रेस की पूर्व विधायक बिस्मिता गोगोई ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस नेत्री बिस्मिता गोगोई ने कहा कि कांग्रेस में महिलाएं अब सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह वो पार्टी है जहां मेरे ब्लाउज की चर्चा होती है। उन्होंने आगे कहा कि मैं नाम नहीं ले सकती, लेकिन एक कांग्रेस नेता ने कहा था कि मेरे ब्लाउज पर कमल का फूल बना हुआ है इसलिए मैं बीजेपी में शामिल होने जा रही हूं। ऐसी पार्टी के साथ रहने का कोई मतलब नहीं है, जो महिलाओं का सम्मान नहीं करती। उन्होंने प्रदेश में हो रहे विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की सराहना की।
उन्होंने कहा कि मैंने कभी यह नहीं सोचा कि ब्लाउज पर कमल है या नहीं, कमल के फूल वाले डिजाइन का ब्लाउज पहनना एक सामान्य बात है, लेकिन कांग्रेस नेताओं ने इसे भी अपना विषय बना डाला। गोगोई ने बताया कि यह वाकया भारत जोडो यात्रा के दौरान हुआ था।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस छोड़ने की प्रेरणा तब मिली जब राहुल गांधी ने न्याय के लिए उनकी याचिका को नजरअंदाज कर दिया गया। जब उनकी यात्रा पूर्वी असम में उनके गृहनगर अमगुरी से गुजरी थी।
क्या लिखा हजारिका ने : बीजेपी नेता हजारिका ने एक्स पर लिखा कि मुझे यह स्वीकार करना होगा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा ने असम में बहुत बड़ा प्रभाव डाला है। कांग्रेस और AASU के 150 से अधिक नेता आज बीजेपी में शामिल हो रहे हैं।
Edited By navin rangiyal

