1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Uttar pradesh bus accident

डिवाइडर से टकराकर खाई में गिरी डबल डेकर बस, 3 दर्जन यात्री घायल

Uttar pradesh
फिरोजाबाद। उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा- लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक डबल डेकर बस डिवाइडर से टकराकर खाई में जा गिरी। हादसे में बस में सवार 36 यात्री घायल हो गए। इनमें से 28 यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि बाकी को मामूली उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
 
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अखिलेश नारायण ने बताया कि गोरखपुर के प्राइवेट ट्रैवल्स की बस दिल्ली से गुरुवार की रात साढ़े आठ बजे सवारी लेकर गोरखपुर के लिए रवाना हुई। जैसे ही बस जनपद फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर क्षेत्र में आगरा - लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पहुंची, वह असंतुलित होकर मार्ग विभाजक (डिवाइडर) से टकरा गई और खाई में जा गिरी।
 
उन्होंने बताया कि इसमें सवार सभी यात्रियों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से सैफई अस्पताल भेजा गया जहां उनका उपचार चल रहा है। (भाषा)
अगला लेख
बिहार में रोजगार के वादे पर बवाल, ट्विटर पर तेजस्वी से क्यों भिड़ गए गिरिराज सिंह?