1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. mathura and vrindavan will join through cruise services

बड़ी खबर, यमुना पर विकसित होगा जलमार्ग, क्रूज सेवा से जुड़ेंगे मथुरा-वृंदावन

mathura
मथुरा। केंद्रीय जहाजरानी मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा है कि धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यमुना पर जलमार्ग विकसित करके मथुरा और वृंदावन को क्रूज सेवा से जोड़ा जाएगा।
 
जब शंकराचार्य अधोक्षजानंद देव तीर्थ ने सवाल किया कि केंद्रीय बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए क्या कर रहा है। इस पर सोनोवाल ने कहा कि क्रूज से यात्रा करने का अनुभव आगरा आने वाले पर्यटकों को मथुरा आने के लिए भी आकर्षित करेगा। 
 
सोनोवाल ने कहा कि गोकुल, मथुरा और वृंदावन को यमुना पर जलमार्ग विकसित करके जोड़ा जाएगा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल में इस योजना को लेकर उनसे मुलाकात की थी।
 
उन्होंने क्षेत्र में केंद्र की 'हर घर जल' परियोजना की प्रगति के बारे में अपने विभाग के अधिकारियों से फीडबैक भी लिया।
अगला लेख
बिहार में फिर महागठबंधन की सरकार, 8वीं बार CM पद की शपथ लेंगे नीतीश, BJP करेगी धरना प्रदर्शन