1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. srikant tyagi arrested from meerut

श्रीकांत त्यागी मेरठ से गिरफ्तार, पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम

srikant tyagi
मेरठ। नोएडा के ग्रेंड ओमेक्स सोसायटी में महिला से अभद्र भाषा में बात करने वाले श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से गिरफ्तार किया। 4 दिन से फरार श्रीकांत त्यागी पर पुलिस ने रखा था 25 हजार का इनाम।
 
वही पूरे मामले को लेकर सरकार की हो रही किरकिरी को देखते हुए जहां आनन-फानन में आरोपी श्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमों के साथ साथ STF की भी तैनाती की गई थी।
 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गृह विभाग से श्रीकांत त्यागी को गनर उपलब्ध कराने वाले अधिकारियों के बारे में रिपोर्ट भी तलब की है। माना जा रहा है कि जल्द ही श्रीकांत को गनर दिलाने में मददगार रहे अधिकारियों की जल्द मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
 
गनर मामले को लेकर एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार का कहना है कि फरवरी, 2020 से श्रीकांत त्यागी और उसकी पत्नी को कोई गनर प्राप्त नहीं है।
अगला लेख
नीतीश के घर जदयू की बैठक, हो सकता है बड़ा फैसला (Live Updates)