सम्बंधित जानकारी
- Hathras Case: छानबीन के दौरान CBI को बरामद हुए खून से सने कपड़े, आरोपी का भाई बोला- खून नहीं कपड़ों पर है पेंट
- Hathras Case: यूपी सरकार ने न्यायालय को किया सूचित, गवाहों की होगी सुरक्षा
- हाथरस मामला : CBI ने की पीड़िता के भाई से 4 घंटे पूछताछ, जुटाए कई साक्ष्य
- Hathras Case: घटनास्थल पर पहुंची CBI की जांच-पड़ताल
- हाईकोर्ट में हाथरस केस (Hathras Case) की सुनवाई, पढ़िए अब तक का पूरा घटनाक्रम
हाथरस कांड में पुलिस की बड़ी लापरवाही, नाबालिग निकला एक आरोपी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस कांड (Hathras Case) में सीबीआई की टीम रात दिन एक कर जांच को तेजी के साथ आगे बढ़ा रही है और जिसके चलते रोज कुछ न कुछ नए खुलासे भी हो रहे हैं।
सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान सीबीआई के सामने पुलिस के एक-एक करके सारे कारनामे और लापरवाही बाहर आ रही है। अलीगढ़ जेल में बंद चारों आरोपियों में से एक की हाईस्कूल की मार्कशीट सीबीआई सामने आई है, जिसके अनुसार वह नाबालिग है।
बावजूद इसके पुलिस ने बिना छानबीन के उसे अलीगढ़ जेल भेज दिया, जबकि कानून के मुताबिक उसे बाल सुधार गृह भेजा जाना चाहिए था। और तो और नाबालिग आरोपी की पहचान भी सार्वजनिक कर दी गई।
इसके चलते अब सीबीआई के रडार पर सस्पेंड चल रहे पुलिस वाले भी आ गए हैं। सीबीआई टीम ने सोमवार देर रात कोतवाली चंदपा में सस्पेंड किए गए सीओ रामशब्द, इंस्पेक्टर डीके वर्मा और हेड मोहर्रर महेश पाल से करीब 5 घंटे तक पूछताछ की है। वहीं, सीबीआई की एक टीम अलीगढ़ जेल पहुंची थी और टीम ने चारों आरोपियों से अलग-अलग तरीके से लंबी पूछताछ की।
गौरतलब है कि हाथरस की निर्भया को न्याय दिलाने के लिए पिछले 8 दिनों से सीबीआई तेजी से जांच में जुटी है और घटना से जुड़े कई अहम सबूत एकत्र कर लिए हैं।
