1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Revolver Ran

UP Police से रिवॉल्वर रानी की छुट्टी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो | Revolver Ran

RevolverRani
आगरा। यूपी पुलिस (UP Police) की महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा मंजूर हो गया है। सरकारी रिवॉल्वर के साथ उनका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसके बाद वे ट्रोलर्स के निशाने पर भी आ गई थीं। प्रियंका मिश्रा का इस्तीफे को पुलिस के आला अधिकारियों ने मंजूरी दे दी है। वर्दी वाला वीडियो प्रियंका ने भले ही हटा दिया हो लेकिन इंस्ट्राग्राम पर उनके फॉलोअर की बाढ़ आ गई।

 
प्रियंका मिश्रा का एक सरकारी रिवॉल्वर के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें प्रियंका मिश्रा ने वर्दी पहन रखी थी और हाथ में रिवॉल्वर ले रखी थी। वीडियो सामने आने के बाद प्रियंका मिश्रा को लाइन अटैच कर दिया गया था। सोशल मीडिया में प्रियंका मिश्रा को ट्रोलर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया और तमाम तरह से अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। इससे प्रियंका मिश्रा परेशान हो गई थीं और उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
अगला लेख
एक्सप्लेनर: केंद्रीय नेतृत्व के रबर स्टैंप की छवि को तोड़ना गुजरात केे नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की सामने सबसे बड़ी चुनौती!