1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. प्रादेशिक
  4. building collapsed in the Sabzi Mandi area

दिल्ली में मंडी इलाके में बिल्डिंग गिरी, कई लोगों के दबे होने की आशंका, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Delhi
नई दिल्ली। राजधानी में आजादपुर सब्जी मंडी इलाके में बिल्डिंग गिर गई। खबरों के मुताबिक मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है। राहत और बचाव कार्य जारी है।  तीन मंजिला इमारत 75 साल पुरानी बताई जा रही है। दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं। बिल्डिंग के पीछे स्कूल भी बताया जा रहा है।
दो लोगों को मलबे से निकाला गया है। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। आवासीय और भीड़भाड़ वाला इलाका होने से कई लोगों के दबे होने की आशंका जाहिर की जा रही है। बिल्डिंग काफी पुरानी बताई जा रही है। (File photo)
अगला लेख
महिलाओं को क्‍यों ज्‍यादा दर्द दे रहे Post corona साइड इफेक्‍ट्स?