शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Mukhtar ansari arrested by ED in money laundering case
Written By
Last Modified: बुधवार, 14 दिसंबर 2022 (12:48 IST)

गैंगस्टर से नेता बना मुख्तार अंसारी गिरफ्तार

गैंगस्टर से नेता बना मुख्तार अंसारी गिरफ्तार - Mukhtar ansari arrested by ED in money laundering case
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने धन शोधन (Money laundering) के एक मामले में गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अंसारी अभी जेल में हैं। उन्हें उत्तर प्रदेश में एक स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
 
अधिकारियों ने बताया कि 5 बार के पूर्व विधायक अंसारी उत्तर प्रदेश के बांदा में एक जेल में बंद हैं। ED ने पिछले साल इस मामले में 59 वर्षीय नेता से पूछताछ की थी।
 
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने धन शोधन रोकथाम कानून (PMLA) की आपराधिक धाराओं के तहत उन्हें हिरासत में लिया। उन्हें एजेंसी द्वारा पेशी वारंट के आधार पर प्रयागराज की एक अदालत में पेश किया गया था।
 
संघीय जांच एजेंसी ने नवंबर में प्रयागराज में अपने कार्यालय में पूछताछ के बाद उनके विधायक बेटे अब्बास अंसारी को भी गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले मुख्तार अंसारी के रिश्तेदार आतिफ रजा को गिरफ्तार किया गया था।
 
मुख्तार अंसारी के खिलाफ धन शोधन का मामला उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज कई प्राथमिकियों से निकला है। इसके अलावा विकास कंसट्रक्शंस नामक कंपनी के खिलाफ दो प्राथमिकियां दर्ज की थी जिसे अंसारी की पत्नी, आतिफ रजा समेत दो रिश्तेदार तथा अन्य लोग चला रहे थे।
 
मुख्तार अंसारी जमीन हथियाने, हत्या और वसूली समेत अन्य आरोपों पर उनके खिलाफ दर्ज कम से कम 49 आपराधिक मामलों के संबंध में ईडी की जांच के घेरे में हैं। वह हत्या के प्रयास और हत्या समेत कई मामलों में उत्तर प्रदेश में मुकदमों का सामना कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें
महुआ मोइत्रा का संसद में फायर भाषण, कहा कौन है असली पप्‍पू, और बस्‍ती जलाने के लिए पागल के हाथ में माचिस किसने दी?