CM योगी की कांवड़ियों से अपील, अनुशासन बनाए रखें, हुड़दंग से बचें
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों से अनुशासन, धैर्य और मर्यादा बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह के हुड़दंग से विरोधी यात्रा को बदनाम करने की कोशिश कर सकते हैं। ALSO READ: MSP पर रिकॉर्ड खरीद से UP के किसानों को मिल रहा बड़ा लाभ, अनाज की खरीद में बना कीर्तिमान
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिमला में कांवड़ संघों से कहा कि जीवन में धैर्य, अनुशासन हमारी सबसे बड़ी पूंजी होनी चाहिए, छोटी छोटी बातों को लेकर कहीं हुड़दंगी नहीं होनी चाहिए। अगर कहीं कोई हुड़दंगी, या अनुशासन हीनता होगी तो इस प्रकार के दृश्य को विरोधी नोट करके रखेंगे और फिर कांवड़ यात्रा को पूर्व की भांति येन-केन-प्रकारेण अन्य जगहों से दबाव बनाने का प्रयास करेंगे।
सभी कांवड़ यात्रियों से मेरी विनम्र अपील है... pic.twitter.com/yTf1AMYt3d
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 17, 2026
मर्यादा को समझना होगा
उन्होंने कहा कि कांवड़ के लिए सरकार उनकी सुरक्षा, सुविधा और उनकी भक्ति को साकार करने के लिए हर प्रकार का सहयोग कर रही है। यही डबल इंजन की सरकार है जो आस्था का सम्मान कर रही है, पुष्प वर्षा करती है, लेकिन हम लोगों को मर्यादा को समझना होगा। ALSO READ: रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी
पहले जय श्री राम बोलने पर लाठियां-गोलियां चलती थीं
सीएम ने कहा कि पहले जय श्री राम बोलने पर लाठियां-गोलियां चलती थीं और जन्माष्टमी व कांवड़ यात्रा रोकी जाती थी, लेकिन आज सब सेवा में खड़े हैं। उन्होंने कांवड़ियों से अपील की कि वे राम के वंशज और भोलेनाथ के भक्त हैं, इसलिए छोटी बातों पर हुड़दंग न करें। कोई गलत तत्व यात्रा को नुकसान पहुंचाए तो उसे कान पकड़कर बाहर कर दें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी ने शामली को 589 करोड़ की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी।

