1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. lucknow darshan bus service started from today lucknow uttar pradesh Yogi Adityanath
Last Modified: लखनऊ , मंगलवार, 6 जनवरी 2026 (20:13 IST)

योगी सरकार ने पर्यटन को मिशन शक्ति और सुशासन से जोड़ा, नए अंदाज में 'लखनऊ दर्शन', विशेष बस सेवा को हरी झंडी

Uttar Pradesh
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन को आगे बढ़ाते हुए लखनऊ में पर्यटन को नई पहचान देने की एक महत्वपूर्ण  शुरुआत हुई। ‘लखनऊ दर्शन’ के नाम से इस विशेष बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने महिला सशक्तिकरण के प्रतीक 1090 चौराहे से रवाना किया। अब पर्यटक लखनऊ के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और विरासत स्थलों का भ्रमण करने के साथ ही सरकार के सामाजिक सरोकारों से भी सीधे तौर पर रूबरू होंगे।
 
‘लखनऊ दर्शन’ के तहत पर्यटकों के लिए दो आकर्षक टूर पैकेज तैयार किए गए हैं। पहला टूर सुबह 8:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होगा, जबकि दूसरा टूर शाम 4 बजे से 7 बजे तक रहेगा। इस पैकेज का किराया 5 से 12 वर्ष तक के बच्चों के लिए 400 रुपये और 12 वर्ष से अधिक आयु के पर्यटकों के लिए 500 रुपये प्रति व्यक्ति निर्धारित किया गया है। टूर पैकेज में जलपान की सुविधा भी शामिल है। पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए 31 जनवरी तक टिकट बुकिंग पर 10 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम की वेबसाइट upstdc.co.in पर की जा सकती है।
 
‘लखनऊ दर्शन’ के ज़रिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि पर्यटन को सामाजिक चेतना, सुरक्षा और सुशासन के संदेश के साथ जोड़कर प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर नई ऊंचाइयों तक ले जाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। Edited by: Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
UP : पैतृक संपत्ति के बंटवारे की रजिस्ट्री अब सिर्फ 10 हजार रुपए में होगी संभव, योगी सरकार का बड़ा सुधारात्मक कदम