1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. Car fell into ditch in Hardoi

Car Accident: हरदोई में कार के खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत, 6 घायल

Car fell into ditch in Hardoi
Car Accident: हरदोई जिले में शनिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार खाई में गिर गई जिससे उसमें सवार 5 लोगों की मौत हो गई तथा 6 अन्य जख्मी हो गए। पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा ने बताया कि घटना तड़के करीब 3 बजे आलमनगर मार्ग पर फत्तेपुर गाजी के निकट की है, जब कार सवार सभी लोग कुसुमा थाना क्षेत्र के मंझिला से बारात में शामिल होकर लौट रहे थे।ALSO READ: Maharashtra: रत्नागिरि जिले में कार दुर्घटना, सूखी नदी में वाहन गिरने से 5 लोगों की मौत
 
उन्होंने बताया कि कार बेकाबू होकर पलट गई और खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई जिनकी पहचान जितेंद्र (22), आकाश (18), सिद्धार्थ (6), रामू (35) और जौहरी (40) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि हादसे में 6 अन्य लोग भी घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिश्रा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।(भाषा)ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश, सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए Cashless योजना को सही अर्थों में करें लागू
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें