1. समाचार
  2. व्यापार
  3. समाचार
  4. government reduced custom duty on edible oil

सस्ता हुआ खाद्य तेल, मोदी सरकार ने घटाई कस्टम ड्यूटी

custom duty on edible oil
Edible Oil custom duty: केंद्र सरकार ने कच्चे पाम तेल, कच्चे सोयाबीन तेल और कच्चे सूरजमुखी तेल पर सीमा शुल्क घटाकर 10 प्रतिशत कर दिया है। पहले इन खाद्य तेलों पर शुल्क 20 प्रतिशत था। सरकार के इस फैसले से खाद्य तेल सस्ता होगा और लोगों को महंगाई से राहत मिलेगी।
 
वित्त मंत्रालय ने देर रात अधिसूचना जारी कर कहा कि कच्चे पाम, सोयाबीन और सूरजमुखी तेल पर से सीमा शुल्क घटाने का फैसला शुक्रवार रात से लागू हो गया है। इस कटौती के बाद तीनों तेलों पर कुल आयात शुल्क 27.5 फीसदी से घटकर 16.5 फीसदी हो जाएगा।
 
बताया जा रहा है कि बाजार और उसके सभी प्रतिभागी प्रतिकूल् भू-राजनीतिक स्थिति के साथ साथ वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। कारोबारियों, आयातकों और तेल पेराई मिलों की वित्तीय हालत नाजुक है। आयातक अपनी लागत से कमजोर दाम पर खाद्य तेल बेच रहे हैं।
 
उल्लेखनीय है कि भारत अपनी घरेलू खाद्य तेल आवश्यकता का 50 प्रतिशत से अधिक आयात करता है। भारत थाईलैंड, मलेशिया और इंडोनेशिया से पाम तेल आयात करता है जबकि देश में सोयाबीन और सूरजमुखी तेल ब्राजील, रूस, यूक्रेन और अर्जेंटीना से आता है। 
 
तेल-तिलहनों के भाव शुक्रवार को इस प्रकार रहे:
सरसों तिलहन - 6,675-6,760 रुपए प्रति क्विंटल।
मूंगफली - 5,725-6,100 रुपए प्रति क्विंटल।
मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) - 14,000 रुपए प्रति क्विंटल।
मूंगफली रिफाइंड तेल - 2,245-2,545 रुपए प्रति टिन।
सरसों तेल दादरी- 14,100 रुपए प्रति क्विंटल।
सरसों पक्की घानी- 2,490-2,590 रुपए प्रति टिन।
सरसों कच्ची घानी- 2,490-2,625 रुपए प्रति टिन।
सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,800 रुपए प्रति क्विंटल।
सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,750 रुपए प्रति क्विंटल।
सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 8,700 रुपए प्रति क्विंटल।
सीपीओ एक्स-कांडला- 11,350 रुपए प्रति क्विंटल।
बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,100 रुपए प्रति क्विंटल।
पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 12,800 रुपए प्रति क्विंटल।
पामोलिन एक्स- कांडला- 11,700 रुपए (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल।
सोयाबीन दाना - 4,375-4,425 रुपए प्रति क्विंटल।
सोयाबीन लूज- 4,125-4,175 रुपए प्रति क्विंटल।
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Petrol Diesel Prices: पेट्रोल और डीजल के ताजा कीमतें जारी, जानें माह के आखिरी दिन क्या हैं आपके नगर में भाव