1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. महाराष्ट्र
  4. 5 people died in a car accident in Ratnagiri district

Maharashtra: रत्नागिरि जिले में कार दुर्घटना, सूखी नदी में वाहन गिरने से 5 लोगों की मौत

एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर खेड़ के पास हुई। वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सूखी जगबुडी नदी में गिर गया।

Ratnagiri district Maharashtra
Car accident in Ratnagiri district: महाराष्ट्र के रत्नागिरि (Ratnagiri) जिले में सोमवार को सुबह एक कार के सूखी नदी में गिर जाने से 5 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 5 बजकर 45 मिनट पर खेड़ के पास हुई। वाहन पहले डिवाइडर से टकराया और फिर सूखी जगबुडी नदी में गिर गया।ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने दिया निर्देश, सड़क दुर्घटना पीड़ितों के लिए Cashless योजना को सही अर्थों में करें लागू
 
उन्होंने बताया कि कार पालघर जिले के नालासोपारा से देवरुख शहर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना में 3 महिलाओं और 2 पुरुषों की मौत हो गई जबकि 2 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान मिताली विवेक मोरे (43), मेघा पराडकर (22), सौरभ पराडकर (22), निहार मोरे (19) और श्रेयस सावंत (23) के रूप में हुई है।ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने सड़क दुर्घटनाओं को लेकर लगाई फटकार, कहा आप बड़े राजमार्ग बना रहे हैं लेकिन सुविधाओं के अभाव में लोग मर रहे
 
उन्होंने बताया कि खेड़ थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान चलाया गया। नदी सूखी होने के कारण वाहन चट्टानों से टकरा गया जिससे उसमें सवार कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों का रत्नागिरि के एक अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। अधिकारी ने बताया कि खेड़ थाने में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
Share bazaar News: सप्ताह के प्रथम दिन शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में रही गिरावट, Sensex 215 और Nifty 54 अंक टूटा