अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, 46 में 56 के दावे पर उठाए सवाल
लखनऊ। समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के बीच राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार पर सवाल खड़े करते हुए सोशल मीडिया पर X ट्वीट करते हुए हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने कहा है कि '46 में 56' का हास्यास्पद और अपुष्ट दावा करने वाले भाजपा नेता, ऊपर से लेकर नीचे तक सभी प्रमुख पदों पर '100 में 100' अपने ही लोग बैठाए हुए हैं। उन्होंने सवाल किया है कि क्या भाजपा के नेता अपने से इतर 'औरों' को इन पदों के लिए योग्य नहीं समझते हैं या फिर सिर पर लटकी हुई दिल्ली की तलवार की वजह से किसी को विश्वास योग्य नहीं समझते हैं।
अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है कि भाजपा अंदरूनी अविश्वास का शिकार है। उन्होंने कहा है कि पदस्थापना, कार्रवाई, निर्णय और आदेश का आधार न्याय होना चाहिए, जाति नहीं।“46 में 56” का हास्यास्पद और अपुष्ट दावा करनेवाले, ऊपर से लेकर नीचे तक सभी प्रमुख पदों पर 100 में 100 अपने ही लोग बैठाए हुए हैं। क्या वो अपने से इतर औरों को इन पदों के लिए योग्य नहीं समझते हैं या फिर सिर पर लटकी हुई दिल्ली की तलवार की वजह से किसी को विश्वास योग्य नहीं समझते…
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 6, 2024
इससे पहले, भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर आरोप लगाया था कि वह जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करती है। भाजपा ने कहा था कि समाजवादी पार्टी के नेता अपने परिवार के लोगों को ही महत्वपूर्ण पदों पर बैठाते हैं। इसके बाद से दोनों ही दल एक दूसरे पर राजनीतिक हमले कर रहे हैं।
Edited by : Nrapendra gupta
