मंगलवार, 1 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Latest Petrol Diesel Prices for 6 September 2024
Last Updated : शुक्रवार, 6 सितम्बर 2024 (11:08 IST)

Petrol Diesel Price: पेट्रोल डीजल के दामों में हुआ परिवर्तन, जानें क्या हैं ताजा कीमतें

प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव

Latest Petrol Diesel Prices
Petrol Diesel Price: भारतीय तेल कंपनियों ने आज सुबह 6 बजे गुरुवार, 6 सितंबर के लिए पेट्रोल-डीजल (Petrol and Diesel) के नए दाम जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार आज कई राज्यों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें घट गई है, वहीं देश के कुछ राज्यों में आज पेट्रोल-डीजल महंगा हो गया है।

 
देश के 4 प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के ताजा भाव : दिल्ली में पेट्रोल 94.72 और डीजल 87.62, मुंबई में पेट्रोल 103.44 और डीजल 89.97, कोलकाता में पेट्रोल 104.95 और डीजल 91.76, चेन्नई में पेट्रोल 100.75 और डीजल की कीमत 92.34 रुपए प्रति लीटर है।
बिहार में घटे पेट्रोल और डीजल के दाम : आज गुरुवार को बिहार में पेट्रोल 51 पैसे घटकर 107.09 रुपए प्रति लीटर और डीजल 48 पैसे घटकर 93.81 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। इसके अलावा यूपी में पेट्रोल के दाम 14 पैसे घटकर 94.43 रुपए प्रति लीटर और डीजल 16 पैसे घटकर 87.48 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है।

 
प्रतिदिन सुबह 6 बजे होता है कीमतों में बदलाव : देश की ऑइल मार्केटिंग कंपनियां पेट्रोल और डीजल के भावों को संशोधित करती हैं। हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं। अगर दामों को बदला जाता है तो उसे वेबसाइट पर अपडेट कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दामों में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं।
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला, 46 में 56 के दावे पर उठाए सवाल