सम्बंधित जानकारी
- बुलडोजर पर भिड़े CM योगी और अखिलेश, किसने क्या कहा?
- बहराइच में आदमखोर भेड़िये, कहीं बदला लेने के लिए तो नहीं कर रहे हमले?
- मुलायम की बहू अपर्णा यादव को CM योगी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
- गाजियाबाद के मदरसे में 13 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म, आरोपी मौलवी गिरफ्तार
- Operation Wolf : ऑपरेशन भेड़िया हमलों को रोकने में विफल, वन विभाग, पुलिस और ग्रामीणों की सतर्कता भी नाकाम
UP: बगैर वीजा के भारत में दाखिल हो रहे 2 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
महराजगंज। महराजगंज जिले में बगैर वीजा के नेपाल सीमा से भारत में प्रवेश की कोशिश करने के आरोप में 2 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया गया। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के कमांडेंट शंकर सिंह ने गुरुवार को बताया कि बुधवार की शाम एसएसबी ने बरगदवा इलाके में भारत की सीमा में दाखिल होने की कोशिश कर रहे 2 बांग्लादेशी नागरिकों को नियमित जांच के दौरान रोका और उनके कागजात की जांच की।
पड़ताल करने पर पता चला कि उनके पास बांग्लादेश का वीजा तो था, मगर भारत आने के लिए वीजा और अन्य कागजात नहीं थे। इस पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान अहमद रूबेल और मोहम्मद खुकन के रूप में हुई है। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta
