सम्बंधित जानकारी
- bharat band live : जहानाबाद में NH 83 जाम, राजस्थान में स्कूल बंद
- is india closed on 21 august : 21 अगस्त को किसने बुलाया ‘भारत बंद’ और क्यों, कौनसी सेवाएं रहेंगी चालू
- Lateral Entry: यह आरक्षण को खत्म करने का पहला कदम था, लेकिन..
- दलित संगठनों के 21 अगस्त भारत बंद के आव्हान को मायावती का समर्थन, MP के ग्वालियर-चंबल में सतर्क पुलिस-प्रशासन
- ...तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा, जानिए देवेंद्र फडणवीस ने क्यों कहा ऐसा
भारत बंद पर अखिलेश यादव बोले, बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं जन आंदोलन
bharat band : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लेकर बुधवार को आहूत भारत बंद का समर्थन किया और कहा कि ऐसे जन आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं। ALSO READ: bharat band live : जहानाबाद में NH 83 जाम, राजस्थान में स्कूल बंद
यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा, 'आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। ये शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार करेगा और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के खिलाफ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है।'
उन्होंने इसी संदेश में कहा कि बाबा साहब भीमराव आंबेडकर जी ने पहले ही आगाह किया था कि संविधान तभी कारगर साबित होगा जब उसको लागू करनेवालों की मंशा सही होगी। सत्तासीन सरकारें ही जब धोखाधड़ी, घपलों-घोटालों से संविधान और संविधान द्वारा दिये गये अधिकारों के साथ खिलवाड़ करेंगी तो जनता को सड़कों पर उतरना ही होगा। जन-आंदोलन बेलगाम सरकार पर लगाम लगाते हैं।
गौरतलब है कि एससी-एसटी के आरक्षण में क्रीमी लेयर पर उच्चतम न्यायालय के पिछले एक अगस्त के फैसले के खिलाफ आज देश भर के 21 संगठनों ने भारत बंद का आह्वान किया है। संगठनों ने इस फैसले का विरोध करते हुए कहा कि इससे आरक्षण के मूल सिद्धांतों को क्षति होगी।आरक्षण की रक्षा के लिए जन-आंदोलन एक सकारात्मक प्रयास है। ये शोषित-वंचित के बीच चेतना का नया संचार करेगा और आरक्षण से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ के ख़िलाफ़ जन शक्ति का एक कवच साबित होगा। शांतिपूर्ण आंदोलन लोकतांत्रिक अधिकार होता है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) August 21, 2024
बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी ने पहले ही आगाह…
Edited by : Nrapendra Gupta
