सम्बंधित जानकारी
- कोरोना दौर में शेयर मार्केट में बढ़त क्या अच्छे दिनों के संकेत हैं
- इंदौर में फिर Corona विस्फोट, 226 नए पॉजिटिव मरीज मिले, 5 नई मौतें, कुल संक्रमित 12455
- Rajasthan Coronavirus Update : राजस्थान में 1355 नए Corona मामले, 12 और लोगों की मौत
- Bihar Coronavirus Update : बिहार में Corona से 12 और लोगों की मौत, संक्रमितों की संख्या 1 लाख 30 हजार के पार
- Corona के कारण कांग्रेसी सांसद एच. वसंतकुमार का चेन्नई में निधन
Ghaziabad | Covid 19 नियमों का उल्लंघन कर होटल में कर रहे थे पार्टी, 19 गिरफ्तार
गाजियाबाद। उत्तरप्रदेश में गाजियाबाद जिले के एक होटल में कोविड-19 नियमों का उल्लंघन करने और शराब तथा हुक्का पीने को लेकर 19 युवकों को आबकारी विभाग ने गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक (नगर) अभिषेक वर्मा ने कहा कि होटल में छापेमारी के दौरान आरेापियों को पकड़ा गया।
उन्होंने कहा कि एनसीआर के एक इवेंट प्रबंधक ने होटल में पार्टी हॉल और कुछ कमरे बुक किए थे। वर्मा ने बताया कि मौके से हुक्का और अन्य मादक पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस के शराब बेचने के आरोप में होटल प्रबंधक हैदर चौधरी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। (भाषा)
