1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. lpg-cylinder-price-hike-1-october-commercial-gas-rates

त्योहारी सीजन से पहले महंगाई का झटका: आज से महंगा हुआ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर, जानिए घरेलू गैस का क्या है हाल

commercial gas cylinder price 1 october
अक्टूबर की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलो) के दामों में बड़ा इजाफा कर दिया है। हालांकि, राहत की बात यह है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलो) के दाम पूरी तरह स्थिर रखे गए हैं। ALSO READ: अक्टूबर से लागू होंगे ये 5 बड़े बदलाव, तुरंत जान लीजिए काम की बात
 

दिल्ली से लेकर पटना तक कितने बढ़े दाम?

देशभर के अलग-अलग शहरों में कमर्शियल सिलेंडर 60 रुपये से लेकर 71.50 रुपये तक महंगा हुआ है। प्रमुख शहरों के नए आंकड़े इस प्रकार हैं:
 
दिल्ली: यहां कमर्शियल सिलेंडर 62.50 रुपये महंगा होकर 2,810 रुपये का हो गया है। सितंबर में यह 2,747.50 रुपये था।
पटना: यहाँ कमर्शियल सिलेंडर में सबसे ज्यादा 71.50 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके बाद नया दाम 3,100.50 रुपये पहुंच गया है।
चेन्नई: यहाँ कीमत 66.50 रुपये बढ़कर 2,983 रुपये हो गई है।
मुंबई: यहाँ 63 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सिलेंडर 2,764 रुपये का मिलने लगा है।
लखनऊ:  यहाँ भी 62.50 रुपये की तेजी के साथ नया रेट 2,932.50 रुपये हो गया है। ALSO READ: भारत में Apple Pay की एंट्री! iPhone से ऐसे होगा पेमेंट, किन लोगों को मिलेगा फायदा और क्या UPI से अलग है?
 

देश में सबसे महंगा सिलेंडर कहाँ?

देश में सबसे ज्यादा महंगा कमर्शियल सिलेंडर लद्दाख के लेह में मिल रहा है। यहाँ 19 किलो का सिलेंडर 64.50 रुपये महंगा होकर सीधे 3,450 रुपये पर पहुंच गया है। इसके अलावा, कन्याकुमारी में यह 3,046 रुपये और अरुणाचल प्रदेश के तवांग में 3,073.50 रुपये का बिक रहा है।
 

नहीं बढ़े घरेलू गैस सिलेंडर के दाम

त्योहारों के इस सीजन में आम गृहणियों के लिए राहत भरी खबर यह है कि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह 942 रुपए में मिल रहा है। मुंबई, चेन्नई, पटना और लखनऊ में इसके दाम क्रमश: 941.50 रुपये, 957.50 रुपये, 1,031.50 रुपये और 979.50 रुपये है।
 
कमर्शियल सिलेंडर के महंगे होने से होटल, रेस्टोरेंट और स्ट्रीट फूड वेंडर्स का खर्च बढ़ना तय है, जिसका असर आम आदमी की जेब पर भी पड़ सकता है।
अगला लेख
180 जिंदगियां बचाकर बने इजराइल के हीरो, मोदी और ट्रंप भी हुए मुरीद, जानिए कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार