1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. काम की बात
  4. lpg cylinder booking rule 25 days rural urban consumers

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

LPG Cylinder Booking Rule
सरकार ने घरेलू LPG सिलेंडर की रिफिल बुकिंग को लेकर बड़ा बदलाव किया है। अब ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के घरेलू LPG उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर सिलेंडर की दोबारा बुकिंग करा सकेंगे। पहले पश्चिम एशिया में संघर्ष के कारण LPG आपूर्ति पर दबाव को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में रिफिल बुकिंग का अंतराल 45 दिन कर दिया गया था, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह अवधि 25 दिन रखी गई थी। 
 
अब LPG आपूर्ति की स्थिति में सुधार और लंबित रिफिल मामलों में कमी आने के बाद सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए भी 45 दिन की पाबंदी हटाकर 25 दिन का बुकिंग अंतराल लागू करने का फैसला किया है। यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को दिए गए हैं।
 
 
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री सुरेश गोपी ने सोमवार को कहा कि सरकार ने पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की बुकिंग का अंतराल तत्काल प्रभाव से 25 दिन करने को कहा है। गोपी ने सोशल मीडिया मंच ‘फेसबुक’ पर पोस्ट में कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष की वजह से एलपीजी आपूर्ति पर बने दबाव के बीच गैस सिलेंडर की रिफिल बुकिंग का अंतराल शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन कर दिया गया था। 
 
उन्होंने कहा कि हालांकि, अब एलपीजी आपूर्ति की स्थिति में सुधार और रिफिल के लंबित मामलों में उल्लेखनीय गिरावट को देखते हुए सरकार ने इस पाबंदी में ढील दी है। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ता 25 दिन के अंतराल पर सिलेंडर की दोबारा बुकिंग करा सकेंगे। 
 
केंद्रीय मंत्री ने अपनी पोस्ट के साथ पेट्रोलियम मंत्रालय की ओर से पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को भेजे गए पत्र की प्रति भी साझा की। इस पत्र में ग्रामीण क्षेत्रों के लिए गैस बुकिंग की अवधि 45 दिन से घटाकर 25 दिन करने की व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू करने को कहा गया है। शहरी क्षेत्रों में 25 दिन का गैस बुकिंग अंतराल पश्चिम एशिया संघर्ष के समय से ही लागू है।
अगला लेख
भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा का विवादित बयान,कहा मिसाइल छोड़ों तो काजी कैंप पर गिरे, बाद में दी सफाई