अखिलेश व प्रतीक मेरी दो आंखें : साधना यादव
Publish Date: Sun, 19 Feb 2017 (17:33 IST)
Updated Date: Sun, 19 Feb 2017 (17:40 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश के तीसरे चरण के मतदान में गृह जनपद इटावा पहुंचे। समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायमसिंह यादव की पत्नी साधना यादव ने कहा कि अखिलेश व प्रतीक मेरी दो आंखें हैं और जो लोग सौतेली मां होने की बात कहते हैं वे अन्याय की बात कर रहे हैं शायद उन्हें पता नहीं कि मेरा पूरा समर्थन मेरे बेटे अखिलेश यादव के साथ है।
उत्तरप्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव में लखनऊ की सरोजिनी नगर विधानसभा से भाजपा की प्रत्याशी स्वाति सिंह मतदान किया। उत्तरप्रदेश के तीसरे चरण के चुनाव में लखनऊ के कैंट सीट से विधानसभा प्रत्याशी व समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायमसिंह यादव की छोटी बहू अर्पणा यादव ने मतदान किया और वोट डालने के बाद कहा कि लखनऊ की कैंट सीट पर उनकी जीत निश्चित है क्योंकि जनता उनके साथ है।
उत्तरप्रदेश के कानपुर में हो रहे मतदान के चलते जीआईसी में पथराव की सूचना को कानपुर के एसएसपी ने बताया गलत। उन्होंने कहा कि कानपुर जीआईसी ग्राउंड में कुछ बच्चों द्वारा पतंग को उतरने को लेकर एक पत्थर पेड़ पर फैंका था, वही पत्रकार को लगा था। पथराव वाली सूचना गलत और भ्रामक है।