1. समाचार
  2. बजट 2021-22
  3. बजट न्यूज़ 2021
  4. Rahul Gandhi's statement about the Union Budget

बजट में है देश की संपत्ति पूंजीपति मित्रों में बांटने की व्यवस्था : राहुल गांधी

Union Budget 2021-22
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बजट 2021-22 में गरीब और आम आदमी की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि इसमें सरकार ने देश की संपत्ति को अपने मित्र पंजीपतियों में बांटने की पूरी व्यवस्था की है।

गांधी ने कहा कि यह सरकार देश के जन सामान्य को खुशहाल नहीं देखना चाहती है, इसलिए उनके हित में कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। उनका कहना था कि सरकार सिर्फ सार्वजनिक संपत्ति को निजी हाथों बेचने की योजना पर जोर दे रही है।

उन्होंने ट्वीट किया मोदी सरकार लोगों के हाथों में नकदी देना भूल गई। उसकी योजना भारत की संपत्ति को अपने चंद पूंजीपति मित्रों में वितरित करने की है।(वार्ता)
अगला लेख
Budget 2021 : आम आदमी को लगा बड़ा झटका, वित्तमंत्री के ऐलान के बाद महंगे होंगे स्मार्टफोन्स