1. मनोरंजन
  2. टीवी
  3. समाचार
  4. sargun mehta is pregnant informed ravi dubey

एक्टर रवि दुबे बनने वाले हैं पापा, जल्द देंगे खुशखबरी

सरगुन मेहता
टेलीविज़न के कलाकार भी सेलीब्रिटीज़ ही हैं। दर्शक उनके लिए दीवाने हैं और उन्हें सेलीब्रिटीज़ की पर्सनल लाइफ में भी बहुत दिलचस्पी है। चाहे शादी हो या प्रेग्नेंसी, फैंस को टीवी के कलाकारों की हर बार में दिलचस्पी है। ऐसे में इस बार खास खबर है एक्टर रवि दुबे की। खबर यह है कि क्युट रवि दुबे हो सकता है जल्द पापा बनने वाले हैं। 
 
दीवाली के सेलीब्रेशन माहौल में हर किसी ने फैंस को विश किया। ऐसे में रवि ने दीवाली के साथ एक और खुशखबरी दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने कुछ समय से एक बात छुपा रखी है। जो कि जल्द ही सामने आएगी। उनके इस पोस्ट से फैंस समझ गए कि वे जल्द ही पापा बनने वाले हैं। 
 
अब ऐसी खुशखबरी सुनने के बाद लोग अंदाज़ा तो लगाएंगे ही। रवि ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि करीब पांच महीने से वे एक बात छुपा रहे हैं कि उनकी लाइफ में खुशी आई है.. आपसे इस महीने की 10 तारीख को उसे मिलाएंगे.. हैप्पी दिवाली। अब इतने प्यारे पोस्ट के बाद तो यही अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि उनके जीवन में खुशियां उनकी वाइफ की वजह से आ रही हैं। 

 
खबर है कि रवि की वाइफ सरगुन मेहता प्रेग्नेंट हैं। शायद इसी बात को वे छुपाए बैठे हैं। हालांकि जब उनसे इस बारे में पुछा गया तब उनका कहना था कि ऐसा कुछ नहीं है, जो भी बात है 10 तारीख को पता चल जाएगी। लोग जो सोच रहे हैं सच नहीं है। खैर अब इंतज़ार ही किया जा सकता है सिर्फ। 
अगला लेख
पार्च्ड एक्ट्रेस सुरवीन चावला ने क्यूट अंदाज में किया अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा