शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. priyanka chopra and nick jonas to get a marriage license in the us
Written By

प्रियंका और निक ने किया अमेरिका में मैरिज लाइसेंस के लिए आवेदन!

प्रियंका और निक ने किया अमेरिका में मैरिज लाइसेंस के लिए आवेदन! - priyanka chopra and nick jonas to get a marriage license in the us
बॉलीवुड देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कहा जार रहा है कि दोनों की शादी दिसंबर में भारत में हो सकती हैं। खबरों की माने तो प्रियंका-निक भारत में शादी से पहले अमेरिका में अपनी शादी की कानूनी मान्यता चाहते हैं। 
 
कहा जा रहा है कि प्रियंका-निक ने अमेरिका में पति-पत्नी के रूप में मैरिज लाइसेंस की अर्जी दी है। कुछ दिनों पहले दोनों को बेवरली हिल्स के कोर्ट हाउस में देखा गया था। दोनों रजिस्ट्रेशन के लिए यहां आए और दोनों ने रजिस्ट्रेशन कराया। उन्होंने मैरेज लाइसेंस हासिल करने के लिए सभी जरूरी कागजात जमा कर दिए हैं। 
 
रिपोर्ट के अनुसार दोनों लाइसेंस लेकर भारत भी आने वाले हैं और इसके बाद यूएस में इस लाइसेंस को फाइल कर देंगे ताकि दोनों देशों में इनकी शादी कानूनी तौर पर मान्य मानी जाए। 
 
दिसंबर में होने वाली प्रियंका और निक की शादी से पहले की रस्में अभी से शुरू हो चुकी हैं। कुछ दिनों पहले ही अमेरिका में प्रियंका का ब्राइडल शावर और बैचरलेट पार्टी का आयोजन हुआ था। इन मौकों पर प्रियंका के परिवार और नजदीकी दोस्तों के अलावा हॉलिवुड की जानी-मानी हस्तियों ने भी शामिल हुई थी।
ये भी पढ़ें
वोग मैगजीन के लिए राधिका आप्टे का हॉट अवतार (फोटो)