1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. vasanti kheer

पितृ भोग में बनाएं मेवों से बनी शाही वासंती खीर। vasanti kheer

indian recipe
सामग्री : 
 
1 लीटर दूध, 2 बड़े चम्मच शकर, 1 चम्मच छोटा जायफल (घिसा हुआ), 1 कटोरी सूखे मेवे मिले-जुले, आधा चम्मच इलायची पावडर, केसर के 4 -5 लच्छे (सजाने के लिए)। 
 
विधि : 
 
* सबसे पहले दूध को भारी पेंदे के बर्तन में लेकर, छानकर धीमी आंच पर दानेदार होने तक पकाएं। 
 
* अब इसमें शकर व ड्रायफ्रूट्‍स (सूखे मेवे कटे) डालकर गाढ़ी होने तक अच्छे से पकाएं। 
 
* अब जायफल व इलायची पावडर डालें और 1-2 मिनट और पकाएं। 
 
* तत्श्चात केसर को दूध में घोटें और खीर में मिलाकर कुछ देर उबालें। 
 
* मेवों से बनी शाही वासंती खीर से भोग लगाएं।

अगला लेख
अरेंज मैरिज करने से पहले पार्टनर से ये बातें जरुर पूछ लें