1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Tiranga Cake Recipe

Republic Day recipe : गणतंत्र दिवस पर बनाएं यह खास तिरंगा केक

Republic Day Spacial
Republic Day Recipe
 
सामग्री : 
 
1 बड़ा पैकेट ताजा ब्रेड, 1 आम, एक कटोरी मलाई, 1 कटोरी पिसी शकर, अमरूद का जैम आवश्यकतानुसार, एक चम्मच गुलाब जल, डेकोरेशन के लिए काजू, किशमिश, बादाम।
 
विधि :
 
गणतंत्र दिवस पर तिरंगा ब्रेड केक बनाने के लिए सबसे पहले मलाई में आधा कटोरी शकर व गुलाब जल मिलाकर इसे अच्‍छी तरह फेंटे। बाकी बची हुई शकर आम में मिलाकर उसे फेंटें। 
 
अब किसी प्लेट में एक ब्रेड रखें, उस पर आम का मिश्रण फैलाएं, इस पर दूसरी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण फैलाएं। अब उसके ऊपर ब्रेड की तीसरी स्‍लाइस रखकर उस पर जैम लगाएं। इसी प्रकार चौथी ब्रेड रखकर मलाई का मिश्रण लगाएं। अब सजावट हेतु काजू, किशमिश आदि चिपकाएं तथा इसे केक की तरह बीच से दो भागों में काट लें। अब यह तीन रंगों का दिखेगा। लीजिए तिरंगा केक तैयार है।