1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. होली का स्वागत करें इस खास तरह की ठंडाई से, बढ़ जाएगा त्योहार का मजा

होली का स्वागत करें इस खास तरह की ठंडाई से, बढ़ जाएगा त्योहार का मजा

Thandai Recipes - Holi
Holi Thandai Recipe
 
खसखस-इलायची की ठंडाई
 
सामग्री :
 
400 मिली. दूध, 15 बादाम (पानी में भीगे हुए), 2 चम्मच खसखस, 2 चम्मच सौंफ, 8 इलायची, 12 चम्मच चीनी, 2 चम्मच काली मिर्च, 2 चम्मच जीरा, 300 मिली. सजाने के लिए कुछेक केसर के लच्छे, पानी, 4 चम्मच बर्फ का चूरा।
 
विधि : 
 
1. सभी मसालों को मिलाकर पीस लें।
 
2. बादाम को पीस लें।
 
3. पिसे हुए मसालों में पिसा हुआ बादाम मिला लें।
 
4. पानी और दूध मिला लें।
 
5. अब दूध में बादाम और मसाले वाला मिश्रण डाल दें।
 
6. अब इस मिश्रण को छानकर बर्फ मिला लें और खसखस-इलायची की इस खास ठंडाई से होली-रंगपंचमी के खास पर्व का आनंद लें। 

अगला लेख
शनि प्रदोष कथा : आज Shani Pradosh की इस पौराणिक कथा को पढ़ने से मिलेगा संतान का सुख और अपार खुशियां