Sun, 12 Jul 2026

Notifications

  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. व्यंजन
  3. मीठे पकवान
  4. gur ke gulgule

करवा चौथ का परंपरागत व्यंजन : गुड़ के गुलगुले

gur ke gulgule
सामग्री : 
 

 
250 ग्राम गेहूं का आटा, 100 ग्राम गुड़, चुटकी भर सोडा, एक चम्मच सौंफ, तलने के लिए तेल अथवा घी।
 
विधि : 
 
सर्वप्रथम गुड़ को पानी में गला लें। तत्पश्चात इस पानी में गेहूं का आटा और सौंफ मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार कर लें। इस घोल में चुटकी भर सोडा डाल दें। 
 
अब थोड़ी देर के लिए तैयार घोल को गलने दें। अब एक कड़ाही में तेल गरम करके गोल-गोल पुए बनाएं और धीमी आंच पर इन गुलगुले पुए को तलें। करवा चौथ के इस परंपरागत व्यंजन गुड़ के गुलगुले से त्योहार का आनंद लें।