1. लाइफ स्‍टाइल
  2. रेसिपी
  3. मीठे पकवान
  4. Chhath Puja 2021 Recipe

छठ पूजा स्पेशल चावल के लड्डू : इस भोग से प्रसन्न होंगी छठ मैय्या Rice flour ladoo Recipe

Chhath Puja 2021 Recipe
सामग्री :
500 ग्राम चावल आटा, 100 ग्राम घी, 100 ग्राम रवा, 400 ग्राम शकर या बारीक किया हुआ गुड़, 50 ग्राम दूध, 50 ग्राम मेवे की कतरन, आधा चम्मच इलायची पावडर, 1/4 चम्मच केवड़ा एसेंस।
 
विधि :
एक कड़ाही में घी डालकर चावल का आटा हल्का गुलाबी होने तक सेंक लें, फिर रवा भी इसी प्रकार सेंक लें। दोनों को थाली में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें मेवा, पिसी इलायची डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।

फिर 2 तार की चाशनी तैयार करके तुरंत केवड़ा एसेंस और चावल-रवे का मिश्रण उसमें डालें। मिश्रण को एकसार करके हाथ में दूध लगाकर लड्‍डू बना लें। लीजिए छठ पर्व के मौके पर तैयार इन चावल के खास लड्‍डुओं से लगाएं छठ मैया को भोग।
अगला लेख
Red Okra : चर्चा का विषय बनी कुमकुम भिंडी, जानें सेहत से जुड़े कई लाभ