बिकवाली के दबाव में Share Bazaar में आई गिरावट, Sensex 250 अंक टूटा, Nifty भी आया नीचे
Share Market Update News : आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 250.48 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 83,627.69 पर और निफ्टी 57.95 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 25,732.30 अंक पर बंद हुआ। डिक्सन टेक्नोलॉजी, AU स्मॉल फाइनेंस, वोडाफोन-आइडिया, ट्रेंट और लार्सन क्रमशः 5.10 फीसदी, 4.44 फीसदी, 4.00 फीसदी, 3.32 फीसदी और 3.27 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे। IT कंपनियों के नतीजों ने भी मार्केट को निराश किया।
खबरों के अनुसार, आज भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 250.48 अंक या 0.30 प्रतिशत गिरकर 83,627.69 पर और निफ्टी 57.95 अंक या 0.22 प्रतिशत गिरकर 25,732.30 अंक पर बंद हुआ
डिक्सन टेक्नोलॉजी, AU स्मॉल फाइनेंस, वोडाफोन-आइडिया, ट्रेंट और लार्सन क्रमशः 5.10 फीसदी, 4.44 फीसदी, 4.00 फीसदी, 3.32 फीसदी और 3.27 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहे। IT कंपनियों के नतीजों ने भी मार्केट को निराश किया।
TCS ने स्टेबल रेवेन्यू ग्रोथ की जानकारी दी लेकिन इसका नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर लगभग 14% गिर गया, जो निवेशकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। HCL टेक्नोलॉजीज़ के प्रॉफिट में भी 11% की गिरावट आई। इंडेक्स हैवीवेट स्टॉक पर बिकवाली का दबाव दिखाई दिया, जिससे बेंचमार्क में गिरावट आई।
रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर प्राइस पिछले सत्र में 0.5% की बढ़त के बाद 2% फिसल गए। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के शेयरों में पिछले सप्ताह ही 7.4% का नुकसान हो चुका है। विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली से भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बना हुआ है, जिससे बाजार की अस्थिरता के बीच मंदी और बढ़ गई है।
साल की शुरुआत से ही विदेशी निवेशकों द्वारा शेयरों की निरंतर बिकवाली से लिक्विडिटी में लगातार कमी आई है। तेल की ऊंची कीमतों ने घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव बढ़ा दिया है, खासकर भारत के एक प्रमुख कच्चे तेल आयातक होने के कारण बाज़ार में दबाव देखने को मिला।
Edited By : Chetan Gour