सम्बंधित जानकारी
- रेंज बाउंड रहा शेयर बाजार, स्टॉक्स के रिटर्न ने किया निराश, 2026 में क्या पूरी होगी निवेशकों की उम्मीद?
- क्रिसमस से पहले Share Bazaar में आई गिरावट, Sensex 116 अंक टूटा, Nifty भी हुआ कमजोर
- Stock Market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 638 और निफ्टी 206 अंकों की तेजी के साथ बंद
- अमेरिका से आई खुशखबर, अगले हफ्ते क्या होगा भारतीय शेयर बाजार पर असर?
- Share Bazaar में गिरावट पर लगी लगाम, Sensex 448 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 376 अंक लुढ़का, Nifty भी टूटा
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 376.28 अंक या 0.44 फीसदी की गिरावट के साथ 85,063.34 के स्तर पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 71.60 अंक या 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 26,178.70 के स्तर पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों के मजबूत रुख के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज एवं एचडीएफसी बैंक जैसे दिग्गज शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। इसके अलावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत पर टैरिफ बढ़ाए जाने के बयानों से भी निवेशक सतर्क दिखाई दिए।
खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजारों में आज लगातार दूसरे दिन तेज गिरावट देखने को मिली। बीएसई का 30 शेयरों वाला मानक सूचकांक सेंसेक्स 376.28 अंक यानी 0.44 प्रतिशत टूटकर 85,063.34 अंक पर बंद हुआ। वहीं एनएसई का मानक सूचकांक निफ्टी 71.60 अंक यानी 0.27 प्रतिशत गिरकर 26,178.70 अंक पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से टाटा समूह की कंपनी ट्रेंट के शेयर में 8.62 प्रतिशत की भारी गिरावट दर्ज की गई। वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 4.42 प्रतिशत की तेज गिरावट दर्ज की गई। इसके अलावा आईटीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, इंटरग्लोब एविएशन और एचडीएफसी बैंक भी नुकसान में रहे।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 36.25 करोड़ रुपए मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। सोमवार को भी घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 322.39 अंक गिरकर 85,439.62 अंक और निफ्टी 78.25 अंक घटकर 26,250.30 अंक पर रहा था।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
