सम्बंधित जानकारी
- Stock Market : शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 638 और निफ्टी 206 अंकों की तेजी के साथ बंद
- अमेरिका से आई खुशखबर, अगले हफ्ते क्या होगा भारतीय शेयर बाजार पर असर?
- Share Bazaar में गिरावट पर लगी लगाम, Sensex 448 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी
- Share Bazaar में मामूली गिरावट, Sensex 78 अंक टूटा, Nifty भी 25900 के नीचे
- Share Bazaar में लगातार दूसरे दिन गिरावट, Sensex 533 अंक लुढ़का, Nifty भी 26000 के नीचे आया
क्रिसमस से पहले Share Bazaar में आई गिरावट, Sensex 116 अंक टूटा, Nifty भी हुआ कमजोर
Share Market Update News : भारतीय शेयर बाजार बुधवार 24 दिसंबर को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। क्रिसमस की छुट्टी से पहले बाजार में पूरे दिन एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 116.14 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 85408.70 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 35.05 अंक या 0.13 फीसदी गिरकर 26142.10 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर बाजार में अगला कारोबार अब शुक्रवार 26 दिसंबर को होगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बाजार में ट्रेडिंग बंद रहेगी।
खबरों के अनुसार, भारतीय शेयर बाजार बुधवार 24 दिसंबर को मामूली गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। क्रिसमस की छुट्टी से पहले बाजार में पूरे दिन एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव भरा कारोबार देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 116.14 अंक या 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 85408.70 के स्तर पर बंद हुआ वहीं निफ्टी 35.05 अंक या 0.13 फीसदी गिरकर 26142.10 के स्तर पर बंद हुआ।
ब्रॉडर मार्केट में बीएसई मिडकैप इंडेक्स 0.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट रहा। शेयर बाजार में अगला कारोबार अब शुक्रवार 26 दिसंबर को होगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर बाजार में ट्रेडिंग बंद रहेगी।
इंडिगो का शेयर 1.43 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा, वहीं सन फार्मा, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयरों में 0.80 फीसदी से लेकर 1.01 फीसदी तक की गिरावट रही। कुल 4,332 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला।
इसमें से 1,843 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,343 शेयरों में गिरावट देखी गई, जबकि 146 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज घटकर 474.82 लाख करोड़ रुपए पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन 475.70 लाख करोड़ रुपए रहा था।
इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 88,000 करोड़ रुपए घटा है। इस बीच, NSE ने 2026 के लिए ट्रेडिंग हॉलिडे की लिस्ट जारी कर दी है। स्टॉक मार्केट साल में कुल 15 दिनों तक बंद रहेंगे, जिसकी शुरुआत 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस से होगी। इनमें से 4 छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ेंगी, जब वैसे भी मार्केट बंद रहते हैं।
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour
