रविवार, 12 अप्रैल 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. गुजरात
  4. Major betting racket busted in Ahmedabad ahead of T20 World Cup final
Last Modified: अहमदाबाद , शुक्रवार, 6 मार्च 2026 (20:14 IST)

अहमदाबाद में T20 वर्ल्डकप फाइनल से पहले बड़े सट्टा रैकेट का भंडाफोड़

T20 World Cup final
Gujarat News: T20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच से पहले अहमदाबाद में स्टेट मॉनिटरिंग सेल (SMC) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। शहर के निकोल इलाके में स्थित 'सृष्टि लेवीज़' अपार्टमेंट में चल रहे एक बड़े सट्टा नेटवर्क का पर्दाफाश किया गया है। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों, विजयकुमार कारडाणी और रमेश गोधासरा को गिरफ्तार किया है, जबकि सट्टा खेलने वाले अन्य 46 आरोपियों को वांटेड घोषित किया गया है।
 
पुलिस की इस कार्रवाई में कुल 3.43 लाख रुपए का माल जब्त किया गया है। इसमें 1.82 लाख रुपए नकद सहित 8 मोबाइल फोन, 1 टैबलेट, 1 लैपटॉप और एक टीवी शामिल है। जांच में सामने आया है कि आरोपी 'मास्टर आईडी' के जरिए लाखों रुपए का सट्टा लगवाते थे। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मास्टर आईडी में करोड़ों रुपए का बैलेंस होने की बात भी सामने आई है।
 
सट्टेबाजी का यह नेटवर्क काफी गहरा है, जिसमें विदेशों में बैठे बुकी देश के विभिन्न शहरों में अपने एजेंटों के माध्यम से करोड़ों-अरबों का कारोबार संभालते हैं। पुलिस से बचने के लिए सट्टेबाज अब नए तरीके अपना रहे हैं, जिसमें वे किसी निश्चित स्थान के बजाय चलती गाड़ियों या निजी अपार्टमेंट्स का उपयोग करके सट्टे का संचालन करते हैं।
 
अहमदाबाद समेत पूरे देश में फाइनल मैच को लेकर भारी उत्साह है, जिसे देखते हुए पुलिस ने ऐसे अवैध नेटवर्क को तोड़ने के लिए अपनी सतर्कता बढ़ा दी है। निकोल की इस घटना के बाद पुलिस अब वांटेड घोषित किए गए अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए आगे की जांच और छापेमारी कर रही है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
ये भी पढ़ें
Kashmir global warming impact : कश्मीर में कुदरत का कहर, झेलम नदी सूखी, गुलमर्ग में मार्च की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड