dharma sangrah
Wed, 30 Sep 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. nifty on new high

निफ्टी नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स में भी उछाल

nifty
मुंबई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 26 अंक चढ़कर 10,178.95 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स भी 100 अंक चढ़कर खुला है। इसके पीछे अहम कारण एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख और घरेलू सांस्थानिक निवेशकों की ओर से सतत निवेश करना रही।
 
निफ्टी 25.85 अंक यानी 0.25% चढ़कर 10,178.95 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इसने बुधवार को दिन में कारोबार के समय 10,171.70 अंक के उच्च स्तर को पीछे छोड़ दिया।
 
इसी प्रकार 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स लगातार नौंवे दिन चढ़ा। यह 100.35 अंक यानी 0.30% चढ़कर 32,524.11 अंक पर पहुंच गया। पिछले आठ सत्र के कारोबार में इसमें 761.79 अंक की बढ़त देखी गई है।
 
ब्रोकरों के अनुसार, घरेलू सांस्थानिक निवेशकों की लगातार लिवाली और एशियाई बाजारों में सकारात्मक माहौल के चलते शेयर बाजारों में यह तेजी देखी गई है। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
नेपाल में हनीप्रीत ने दिया पुलिस को चकमा!