शेयर बाजार में कब होगी भारत कोकिंग कोल IPO की लिस्टिंग?
BCCL IPO Listing Date: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) के आईपीओ की शेयर बाजार में लिस्टिंग 16 जनवरी को होनी थी। लेकिन इसे आगे बढ़ा दिया गया है। अब इसके शेयरों की लिस्टिंग सोमवार, 19 जनवरी को होगी। इसकी लिस्टिंग को लेकर निवेशकों में खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।
महाराष्ट्र में निकाय चुनावों को देखते हुए कंपनी ने शुक्रवार को लिस्टिंग का फैसला टाल दिया है। 17 को शनिवार और 18 को रविवार होने की वजह से शेयर बाजार में इसकी लिस्टिंग 19 को होगी।
2026 के इस पहले बड़े आईपीओ पर सरकारी कंपनी होने के साथ ही कम प्राइस बैंड होने की वजह से भी निवेशकों की नजर थी। कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 21 रुपए से 23 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया था। निवेशकों को कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी थी। ऊपरी प्राइस बैंड 23 रुपए के हिसाब से एक लॉट के लिए न्यूनतम 13,800 रुपए निवेश करना था। पात्र कर्मचारियों को हर शेयर पर 1 रुपए का डिस्काउंट भी दिया गया।
BCCL को 1,071 करोड़ रुपए के इस ऑफर के लिए लगभग 1.17 लाख करोड़ रुपए की बोलियां हासिल हुई हैं। यानी ओवरऑल 147 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। BCCL के इस आईपीओ का कुल साइज 46.57 करोड़ शेयरों का है। यह पूरी तरह से 'ऑफर फॉर सेल' है। इससे मिलने वाला पैसा प्रमोटर कोल इंडिया लिमिटेड के पास जाएगा।
edited by : Nrapendra Gupta