मंगलवार, 17 फ़रवरी 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Aaj Ke taaja samachar: latest breaking news today in Hindi 16 January 2026 live update
Last Updated :नई दिल्ली , शुक्रवार, 16 जनवरी 2026 (15:28 IST)

Maharashtra CIVIC POLLS RESULTS मुंबई में पहली बार बनेगा भाजपा का मेयर, नागपुर में वापसी

BMC election
BLatest News Today Live Updates in Hindi : महाराष्‍ट्र में बीएमसी समेत 29 नगर निगमों के लिए गुरुवार को हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 10 बजे शुरू हुई। अधिकांश नगर निगमों में शुरुआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए हैं। बीएमसी में भाजपा गठबंधन और शिवसेना यूबीटी गठबंधन में कड़ा मुकाबला। पल पल की जानकारी...


02:16 PM, 16th Jan
-नगरीय निकाय चुनाव के रुझानों के बाद भाजपा और सहयोगी दलों में जश्न का माहौल। भाजपा ने कहा- युवा पीढ़ी ने महायुति का समर्थन किया। मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस  
-मुंबई में रुझानों में भाजपा को बहुमत, 227 में से 118 सीटों पर बनाई बढ़त, शिवसेना यूबीटी-एनसीपीएस 69 और कांग्रेस ने 12 सीटों पर बढ़त बनाई। 11 सीटों पर अन्य उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। 
-नागपुर की 151 की सीटों में से भाजपा गठबंधन ने 113 और कांग्रेस को 30 सीटों पर बढ़त बनाई, अन्य उम्मीदवारों 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं। 
-पुणे में भी भाजपा को बड़ी बढ़त। 165 में से 90 सीटों पर बढ़त। एनसीपी एस 20, कांग्रेस 10 सीटों पर आगे। 
-ठाणे की 131 सीटों में से 70 के रुझान सामने आए। भाजपा 49, एनसीपी 8 और अन्य दल 13 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। 
-नासिक में भी भाजपा बढ़त बनाए हुऐ हैं। 122 में से भाजपा 50, शिवसेना-एनसीपी 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। अन्य उम्मीदवार 5 सीटों पर आगे चल रहे हैं।  

01:10 PM, 16th Jan
-मुंबई में रुझानों में भाजपा को बहुमत, 227 में से 118 सीटों पर बनाई बढ़त, शिवसेना यूबीटी 69, कांग्रेस 12 और अन्य 11 पर आगे।
-नागपुर की 151 की सीटों में से भाजपा गठबंधन ने 104 और कांग्रेस को 37 सीटों पर बढ़त बना ली है।
-पुणे में भी भाजपा को बड़ी बढ़त। 165 में 56 सीटों पर आगे। एनसीपी एस 9, कांग्रेस 4 और शिवसेना एस को 2 सीटों पर बढ़त।

12:53 PM, 16th Jan
-बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन 102, शिवसेना यूबीटी गठबंधन 63, कांग्रेस 9 और अन्य को 6 सीटों पर बढ़त।
-नागपुर में 151 की सीटों में से भाजपा गठबंधन ने 101 और कांग्रेस को 37 सीटों पर बढ़त बना ली है।
-पुणे की 165 सीटों में से 54 पर भाजपा गठबंधन को बढ़त, एनसीपी एससीपी 11 पर आगे। कांग्रेस गठबंधन ने 4 सीटों पर बनाई बढ़त।

12:12 PM, 16th Jan
-बीएमसी में 158 सीटों के रुझान आए। भाजपा गठबंधन 83, शिवसेना यूबीटी गठबंधन 59 और कांग्रेस 11 सीटों पर आगे। अन्य को 5 सीटों पर बढ़त।
-नागपुर में अब तक प्राप्त रुझानों में भाजपा का मेयर बनना तय नजर आ रहा है। भाजपा गठबंधन 96 और कांग्रेस को 31 सीटों पर बढ़त।
-पुणे की 165 सीटों में से 52पर भाजपा गठबंधन को बढ़त, 11 पर एनसीपी एससीपी आगे।
-भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का चुनाव नोटिफिकेशन जारी। 19 जनवरी को नामांकन होगा। 20 जनवरी को भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष का चुनाव होगा।

11:27 AM, 16th Jan
-बीएमसी में दूसरे दौर की गिनती। भाजपा 48, शिवसेना यूबीटी गठबंधन 27, कांग्रेस 5 और अन्य 7 सीटों पर आगे।
-पुणे नगर निगम में बीजेपी 50 जगहों पर, NCP SCP 12  और कांग्रेस 4 सीटों पर आगे।
-नागपुर में भाजपा को 75 और कांग्रेस को 25 सीटों पर बढ़त।
-29 में से 25 नगर निगम में भाजपा गठबंधन आगे। लातूर में कांग्रेस को बढ़त।


10:26 AM, 16th Jan
-बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन 25 सीटों पर आगे, शिवसेना यूबीटी को 16 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस 4 और अन्य 1 सीट पर आगे। 
-नागपुर में भाजपा 63 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस को 17 सीटों पर बढ़त।
-पुणे में भाजपा को 32 सीटों पर बढ़त, एनसीपी प्लस 14 और कांग्रेस 3 सीट पर आगे। 
-भिवंडी में भाजपा 9 सीटों पर आगे। अन्य को 4  सीटों पर बढ़त।
-ठाणे में भाजपा गठबंधन ने 15 सीटों पर बनाई बढ़त।
-कोल्हापुर में भाजपा 10 सीटों पर आगे।

10:07 AM, 16th Jan
बीएमसी चुनाव में भाजपा गठबंधन 21 सीटों पर आगे, शिवसेना यूबीटी को 5 सीटों पर बढ़त।

10:06 AM, 16th Jan
-BMC की 227 सीटों पर वोटों की गिनती शुरू, पहला रुझान भाजपा के पक्ष में।
-ठाणे में भाजपा 3 सीटों पर आगे, 3 पर शिवसेना को बढ़त, भिवंडी में भी भाजपा आगे।

09:30 AM, 16th Jan
‘एक्सिस माय इंडिया’ के सर्वे के अनुसार, बीएमसी में भाजपा गठबंधन को 131 से 151 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (UBT) को 58 से 68 सीटों पर सिमटते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस को इस सर्वे में महज 12 से 16 सीटें मिलने की उम्मीद है।

08:07 AM, 16th Jan
-महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनावों के नतीजे आज आने वाले हैं।
-राज्य भर के 893 वार्डों में कुल 15,931 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आज होगा। वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी और दोपहर बाद तक परिणाम आने की उम्मीद है।
-बीएमसी में कुल 227 सीटों के लिए चुनाव हुए थे, जहां बहुमत के लिए 114 सीटें चाहिए।
-BMC चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाला महायुति हासिल कर सकता है बड़ी जीत, Exit Poll में ठाकरे परिवार को बड़ा झटका लगने का अनुमान।

08:07 AM, 16th Jan
वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात कर उन्हें अपना नोबेल शांति पुरस्कार सौंप दिया। व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात के बाद मचाडो ने कहा कि उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को प्रतीकात्मक तौर पर अपना नोबेल शांति पुरस्कार दिया है। हालांकि नोबेल समिति ने मचाडो के इस कदम की निंदा की है। ALSO READ: वेनेजुएला की मारिया कोरिना मचाडो ने ट्रंप को सौंपा अपना नोबेल पुरस्कार, क्या बोली नोबेल समिति