1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi's message on Makar Sankranti
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 15 जनवरी 2026 (16:31 IST)

मकर संक्रांति पर PM मोदी ने गायों को खिलाया चारा, देशवासियों को दी शुभकामनाएं, तस्‍वीरें हुई वायरल

Prime Minister Narendra Modi's message on Makar Sankranti
Prime Minister Narendra Modi : पूरे देश में मकर संक्रांति की धूम है। लोग दान-पुण्य कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पावन अवसर पर आज अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया और उन्‍हें दुलार भी किया। इस दौरान गायों को पारंपरिक त्योहार के अनुरूप सजावटी वस्त्रों से सजाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गायों को चारा खिलाते तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

खबरों के अनुसार, पूरे देश में मकर संक्रांति की धूम है। लोग दान-पुण्य कर रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस पावन अवसर पर आज अपने आवास पर गायों को चारा खिलाया और उन्‍हें दुलार भी किया। इस दौरान गायों को पारंपरिक त्योहार के अनुरूप सजावटी वस्त्रों से सजाया गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें गायों को चारा खिलाते तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। वायरल वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी चारा खिलाने के बाद गायों के माथे को सहलाते हैं और गऊ माता से आशीर्वाद लेते हैं। प्रधानमंत्री मोदी का यह वीडियो लोगों को गौ सेवा व प्रकृति संरक्षण का संदेश दे रहा हैं।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन गौ सेवा करने से साधक को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शास्त्रों के अनुसार, मकर संक्रांति सूर्य उपासना का पावन पर्व है। गौ सेवा से मन में करुणा, शांति और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, जिससे व्यक्ति का आध्यात्मिक विकास होता है। गाय को सभी देवताओं का वास स्थान माना गया है।
कई लोग मानते हैं कि मकर संक्रांति पर गाय को चारा खिलाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है। परिवार में आपसी प्रेम बढ़ता है और आर्थिक स्थिति में भी धीरे धीरे सुधार आने लगता है। इसे हर साल सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर मनाया जाता है। यह दिन आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना गया है।

देशवासियों को दीं शुभकामनाएं : प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने मकर संक्रांति पर बल देते हुए कहा कि मकर संक्रांति एक ऐसा त्योहार है, जो भारतीय संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि को दर्शाता है और सद्भाव, समृद्धि एवं एकजुटता की भावना का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि तिल और गुड़ की मिठास सभी के जीवन में प्रसन्‍नता और सफलता लाएगी। साथ ही, उन्‍होंने राष्ट्र के कल्याण के लिए सूर्य देव का आशीर्वाद भी मांगा।
Edited By : Chetan Gour