गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. शेयर बाजार
  4. BCCL IPO : price band, lot size and GMP
Last Updated :मुंबई , गुरुवार, 8 जनवरी 2026 (12:10 IST)

भारत कोकिंग कोल लिमिटेड का आईपीओ, जानिए प्राइस बैंड, लॉट साइज और GMP

bccl ipo
BCCL IPO : कोल इंडिया की सहायक कंपनी भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) अपना पहला IPO लेकर आ रही है। यह इशू 9 जनवरी 2026 को खुलेगा और 13 जनवरी को बंद होगा। यह 2026 का पहला बड़ा आईपीओ है। सरकारी कंपनी होने के साथ ही कम प्राइस बैंड होने की वजह से भी इस पर निवेशकों की नजर है। 16 जनवरी 2026 को BSE और NSE पर शेयरों की लिस्टिंग होने की उम्मीद है। 
 
कंपनी ने इस आईपीओ के लिए 21 रुपए से 23 रुपए प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। निवेशकों को कम से कम 600 शेयरों के एक लॉट के लिए बोली लगानी होगी। ऊपरी प्राइस बैंड 23 रुपए के हिसाब से एक लॉट के लिए न्यूनतम 13,800 रुपए निवेश करने होंगे। पात्र कर्मचारियों को हर शेयर पर 1 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा।
 
BCCL के इस आईपीओ का कुल साइज 46.57 करोड़ शेयरों का है। यह पूरी तरह से 'ऑफर फॉर सेल' है। इससे मिलने वाला पैसा प्रमोटर कोल इंडिया लिमिटेड के पास जाएगा। कोल इंडिया इस इशू के जरिए कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम कर रही है। इस आईपीओ से बीसीसीएल को कोई पैसा नहीं मिलेगा। 
 
ग्रे मार्केट में BCCL के शेयर इश्यू प्राइस के मुकाबले 10.75 रुपए के प्रीमियम पर ट्रेड हो रहे हैं। इस तरह आईपीओ में निवेशकों को 46.74% का लिस्टिंग गेन मिल सकता है।
 
जानिए बीसीसीएल के बारे में : BCCL एक सरकारी कंपनी है और स्टील बनाने में इस्तेमाल होने वाले खास कोयले (कोकिंग कोल) के उत्पादन में भारत में नंबर-1 पर है। इसे 2014 में 'मिनी रत्न' का दर्जा दिया गया था। 
edited by : Nrapendra Gupta 
ये भी पढ़ें
LIVE: तुर्कमान गेट इलाके में फिर चला एमसीडी का बुलडोजर