सम्बंधित जानकारी
- शुभंकर सीआईएमबी गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से शीर्ष पर
- मदप्पा संयुक्त तीसरे स्थान पर, निगाहें दूसरे महीने में दूसरे खिताब पर
- शुभंकर और अनिर्बान 100वीं पीजीए चैंपियनशिप में कट से चूके
- भारतीय गोल्फर अनिर्बान लाहिड़ी संयुक्त 16वें स्थान पर
- भारतीय गोल्फर अदिति ने ब्रिटिश ओपन में पहली बार हासिल किया कट
एलपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट में अदिति 49वें स्थान पर खिसकी
शंघाई। भारतीय गोल्फर अदिति अशोक ने अंतिम 9 होल में 3 बोगी की जिससे उन्होंने 3 ओवर 75 का स्कोर बनाया और वह बुइक एलपीजीए गोल्फ टूर्नामेंट में शनिवार को तीसरे दौर के बाद संयुक्त 49वें स्थान पर खिसक गई।
पहले 2 दौर में इवन पार का स्कोर बनाने वाली अदिति का 54 होल के बाद स्कोर 3 ओवर 219 है। उन्होंने पहले 9 होल में 2 बर्डी और 2 बोगी की लेकिन अंतिम 9 होल में 3 बोगी से वह नीचे खिसक गई।
स्पेन की कार्लोटा सिंगाडा (67) और सेई यंग किम 3 दौर के बाद 11 अंडर 205 के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।
