1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian Golfer Viraj Madadpa

मदप्पा संयुक्त तीसरे स्थान पर, निगाहें दूसरे महीने में दूसरे खिताब पर

Indian Golfer Viraj Madadpa
लिंकोउ (चीनी ताइपे)। पिछले महीने एशियाई टूर पर खिताब जीतने वाले युवा भारतीय गोल्फर बने विराज मदप्पा शनिवार को यिआंगदेर प्लेयर्स गोल्फ चैम्पियनशिप में पांच अंडर 67 का शानदार कार्ड खेलकर एक और खिताब की दौड़ में बने हुए हैं।


वे संयुक्त रूप से शीर्ष पर चल रहे अमेरिका के जान कार्टिन और स्थानीय दावेदार हुंग चिएन याओ से एक शॉट पीछे चल रहे हैं। मदप्पा का कुल स्कोर सात अंडर 209 है और वे संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

अन्य भारतीयों में शिव कपूर (71) संयुक्त 24वें, करणदीप कोच्चर व राशिद खान संयुक्त 34वें, एस चिक्कारंगप्पा संयुक्त 46वें, एसएसपी चौरसिया दो अन्य खालिन जोशी और हिम्मत राय के साथ संयुक्त 57वें स्थान पर हैं। (भाषा)
अगला लेख
गोल्फर रेहान थामस का शानदार प्रदर्शन, संयुक्त आठवें स्थान पर