सम्बंधित जानकारी
- PAK vs AUS Test 2018: पाकिस्तान के इस तेज गेंदबाज ने टेस्ट मैच में रचा इतिहास
- IND vs WI : वनडे में भी विजय रथ दौड़ाने उतरेगा भारत
- ऑस्ट्रेलिया ए ने भारत ए को हराकर किया क्लीन स्वीप
- न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल हुए चोटिल, नहीं खेल पाएंगे पाकिस्तान के खिलाफ
- पाक क्रिकेटर कनेरिया ने माना फिक्सिंग का आरोप
ENG vs SL ODI : शनाका ने श्रीलंका को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया
कैंडी। दासुन शनाका (66) और सलामी बल्लेबाज निरोशन डिकवेला (52) के अर्द्धशतकों की मदद से श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को चौथे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 7 विकेट पर 273 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया।
शनाका ने अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके लगाए और एकदिवसीय मैचों में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। इंग्लैंड की तरफ से मोईन अली सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 55 रन देकर 2 विकेट लिए।
डिकवेला ने कप्तान दिनेश चंदीमल (30) के साथ 2 विकेट के लिए 60 रन जोड़कर पहले बल्लेबाजी का न्यौता पाने वाली अपनी टीम को सदीरा समरवीरा (1) के जल्दी आउट होने के झटके से उबारा।
थिसारा परेरा (44) और अकिला धनंजय (नाबाद 32) ने अंतिम ओवरों में 7 विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी करके श्रीलंका को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया।
